Rekha with sister: अपनी छोटी बहन के साथ रिसेप्शन पार्टी में पहुंचीं रेखा, एक जैसे लुक में नजर आईं दोनों

Rekha with Younger Sister: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस रेखा हाल ही में अपनी छोटी बहन संग रिसेप्शन पार्टी में पहुंचीं। यहां दोनों का एक जैसा लुक देखने को मिला जिसका वीडियो सामने आया है।

Actress Rekha with Sister Radha Usman Syed
Actress Rekha with Sister Radha Usman Syed 
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस रेखा हाल ही में रिक्कू राकेश नाथ की बेटी दक्षिणा नाथ की वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचीं
  • रेखा के साथ उनकी छोटी बहन राधा उस्मान सईद भी नजर आईं
  • इस दौरान रेखा और उनकी बहन राधा एक ही स्टाइल में नजर आईं

बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन आज भी उनके लाखों फैंस हैं। रेखा अक्सर कई इवेंट्स में नजर आती हैं और हमेशा अपने अंदाज से फैंस का दिल जीत लेती हैं और हाल ही में एक बार फिर ऐसा ही हुआ जब वो मुंबई में एक वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचीं।

दरअसल हाल ही में रिक्कू राकेश नाथ की बेटी दक्षिणा नाथ की मुंबई में वेडिंग रिसेप्शन हुई जिसमें रेखा अपनी बहन राधा उस्मान सईद के साथ पहुंचीं। इस दौरान रेखा पिंक कलर की खूबसूरत कांजीवरम साड़ी पहने दिखीं। जिसके साथ उन्होंने कानों में गोल्डन और व्हाइट कलर के खूबसूरत झुमके पहने और मांग टीका लगाया व गले में नेकलेस पहना। इसके साथ वो आईलाइनर और लाल रंग की लिपस्टिक व छोटी बिंदी लगाए दिखीं। इसके साथ उन्होंने बन बनाया और उसमें गजरा लगाया। इस लुक में वो बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

वहीं इस दौरान उनकी बहन भी उन्हीं जैसे स्टाइल में नजर आईं। राधा यहां ग्रीन कलर का लॉन्ग सूट पहने दिखीं और उन्होंने भी बन बनाकर उसमें गजरा लगाया। वहीं मेकअप की बात करें तो वो रेड लिपस्टिक लगाए दिखीं और इस लुक के साथ उन्होंने कानों में बड़े ईयररिंग्स और मांग टीका लगाया। वीडियो में रेखा अपनी बहन के गाल पर प्यार से किस करती भी दिख रही हैं। रेखा का जो वीडियो सामने आया है वो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फैंस का कहना है कि वो बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस हैं और फैंस के दिलों पर राज करती हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

 

इससे पहले राधा करीना कपूर खान के कजिन अरमान जैन के वेडिंग रिसेप्शन में भी बड़ी बहन रेखा संग नजर आईं थीं। राधा आर्टिस्ट हैं वो मॉडल भी रह चुकी हैं। उन्होंने करीब 39 साल पहले भारत छोड़ दिया था। मालूम हो कि राधा ने अपने दोस्त और मॉडल उसमान सईद से शादी की थी, जिसके बाद राधा साल 1981 में अमेरिका शिफ्ट हो गईं थी और अब अपने परिवार के साथ वहीं रहती हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर