रिया चक्रवर्ती ने प्रॉपर्टी एजेंट से किया था सुशांत से शादी का जिक्र, साथ रहने के लिए ढूंढ रही थीं घर

Rhea Chakraborty: सुशांत सिंह की गर्लफ्रेंड कही जाने वालीं रिया चक्रवर्ती के प्रॉपर्टी एजेंट का दावा है कि अभिनेत्री एक साथ रहने के लिए घर की तलाश में थीं और सुशांत सिंह के साथ शादी करने की तैयार में थीं।

Rhea Chakraborty after Sushant Singh suicide
सुशांत सिंह की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सुशांत सिंह से शादी को लेकर प्रॉपर्टी डीलर से रिया चक्रवर्ती ने किया था जिक्र
  • दोनों एक साथ में रहने के लिए ढूंढ रहे थे घर
  • लंबे समय से आ रही थीं दोनों के एक- दूसरे को डेट करने की खबरें

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत के असामयिक निधन को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। महज 34 साल की उम्र में अवसाद से पीड़ित होकर सुसाइड कर लिया था। कथित तौर पर सुशांत अपनी अवसाद रोधी दवाएं नहीं ले रहे थे। उनका अंतिम संस्कार कल शाम विले पार्ले में हुआ और इस दौरान उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, कृति सेनन, श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, ताहिर राज भसीन, उदित नारायण, विवेक ओबेरॉय जैसे कई सितारे मौजूद रहे।

निजी जीवन की बात करें तो सुशांत सिंह और रिया चक्रवर्ती का रिश्ता अच्छा चल रहा था। दोनों की अक्सर दोपहर के खाने, रात के खाने और जिम जाने पर मुलाकात होती रहती थी। रिपोर्ट्स के अनुसार जल्द दोनों शादी करने की भी योजना बना रहे थे। रविवार को आत्महत्या के बाद सुशांत के एक चचेरे भाई ने खुलासा किया था कि उनका परिवार सर्दियों में अभिनेता की शादी के लिए तैयारी कर रहा था और वे जल्दी ही मुंबई आने वाले थे।

दिवंगत एक्टर के चचेरे भाई ने जिस लड़की से सुशांत शादी करने वाले थे, उस नाम का खुलासा नहीं किया। अब रिया चक्रवर्ती के प्रॉपर्टी एजेंट ने खुलासा किया है कि अभिनेत्री ने उनसे शादी का जिक्र किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Saas Bahu Aur Betiyaan (@atsbb) on

प्रॉपर्टी डीलर से क्या बोलीं रिया चक्रवर्ती:

आजतक से बात करते हुए, प्रॉपर्टी डीलर ने कहा, 'दोनों एक साथ एक घर की तलाश कर रहे थे। मुझे इससे ज्यादा कोई आइडिया नहीं है।' जब उनसे पूछा गया कि क्या कभी उनके साथ किराए का भुगतान करने का कोई मामला रहा, तो उन्होंने इसका खंडन किया और कहा, 'किराए को लेकर मुद्दे नहीं थे। हालांकि, एक मात्र समस्या उनकी देर रात पार्टियों की थी। इससे पहले, जहां वह रह रहे थे, वहां पर भी अपनी देर रात की पार्टियों के बारे में शिकायतें सुनने को मिली थीं।'

उन्होंने आगे बताया, 'रिया ने मुझे बताया था कि वह बांद्रा में एक घर की तलाश में हैं और मैं सुशांत सिंह राजपूत के साथ रहने की योजना बना रही हैं। रिया ने कहा था कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं।'

इस बीच, दोनों के बीच कुछ झगड़े की बात भी सामने आ रही है। ऑनलाइन रिपोर्टों के अनुसार, सुसाइड से पहले रिया और सुशांत की एक रात पहले थोड़ी अन-बन हुई थी। सुशांत सिंह ने कथित तौर पर सुबह 3 बजे रिया को फोन किया था लेकिन उन्होंने इस फोन का जवाब नहीं दिया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर