घर की बेट‍ियों ने ऐसे दी Rishi Kapoor को श्रद्धांजल‍ि, आखिरी संदेश देख नम हो जाएंगी आंखें

बॉलीवुड
Updated Apr 30, 2020 | 16:38 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Riddhima and Kareena on Rishi Kapoor Death: ऋषि कपूर की मौत पर रिद्धिमा कपूर ने एक इमोशनल मैसेज लिखा है, वहीं करीना और करिश्मा ने भी शोक व्यक्त किया।

Riddhima and Kareena emotional message on Rishi Kapoor Death
Riddhima and Kareena emotional message on Rishi Kapoor Death  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • ऋषि कपूर की मौत पर छलका परिवार की बेटियों का दर्द
  • रिद्धिमा कपूर ने लिखा इमोशनल मैसेज
  • करीना और करिश्मा को भी लगा धक्का

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर ने आज यानी 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया। ऋषि कपूर की अचानक मौत से पूरा बॉलीवुड गमगीन है। ऋषि कपूर के फैंस और दोस्तों की अगर ये हालत है तो उनके परिवार के दर्द के बारे में सोचकर ही सिरहन होने लगती है। हाल ही में कपूर परिवार के बेटियों ने ऋषि कपूर को श्रद्धांजल‍ि दी। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी का पिता के लिए आखिरी संदेश देखकर आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी।

रिद्धिमा ने ऋषि कपूर के साथ एक सेल्फी शेयर की। इसके साथ उन्होंने बहुत इमोशनल मैसेज लिखा। उन्होंने लिखा, 'पापा मैं आपसे प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी - मेरे मजबूत वॉरियर की आत्मा को शांति मिले। मैं हर रोज आपको याद करूंगी, मैं हर रोज आपको फेसटाइम कॉल्स को याद करूंगी! काश मैं आपको अलविदा कहने के लिए वहां होती। जब तक हम फिर से मिलेंगे आई लव यू पापा- आपकी Mushk forever।'

वहीं करीना कपूर खान ने भी ऋषि के निधन पर शोक प्रकट किया। ऋषि कपूर, करीना और करिश्मा कपूर के चाचा हैं। करीना ने अपने पिता रणधीर कपूर और ऋषि कपूर की बचपन की एक फोटो शेयर कर लिखा, 'सबसे अच्छे बॉयज जिन्हें मैं जानती हूं...पापा और चिंटू अंकल।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
The best boys I know... Papa and Chintu uncle A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

करिश्मा कपूर ने दुख जाहिर करते हुए एक थ्रोबैक फोटो शेयर की। ये तस्वीर उनके बचपन की है, जिसमें रणधीर और ऋषि कपूर नजर आ रहे हैं। उन्होंने ऋषि कपूर के लिए लिखा, 'हमेशा परिवार की परवाह करने वाले.. चिंटू अंकल मैं आपके साथ फूड और रेस्तरां पर चर्चा करने को मिस करूंगी।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Always looking over family.. chintu uncle will miss discussing food and restaurants with you.. #uncle #legend A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on

आपको बता दें कि ऋषि कपूर को साल 2018 में कैंसर हो गया था। न्यूयॉर्क में इलाज के बाद वे पिछले साल ही भारत लौटे थे। कल देर रात उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आज सुबह उनका निधन हो गया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर