रिद्धिमा कपूर को सता रही पापा Rishi Kapoor की याद, भाई Ranbir Kapoor के लिए लिखा खास मैसेज

Riddhima Kapoor New Post For Late father Rishi Kapoor: रिद्धिमा कपूर साहनी फिलहाल मुंबई में अपनी मां के घर हैं। रिद्धिमा इस वक्त पिता को काफी मिस कर रही है...

ranbir kapoor Sister Riddhima Kapoor New Post For Late father Rishi Kapoor
रिद्धिमा कपूर साहनी और रणबीर कपूर।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • रिद्धिमा कपूर साहनी फिलहाल मुंबई में अपनी मां के घर हैं।
  • रिद्धिमा कपूर साहनी को पिता ऋषि कपूर की याद सता रही है।
  • रिद्धिमा लगातार पिता के साथ बिताए पलों को यादें सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। 

ऋषि कपूर 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह गए। लगभग 2 साल तक कैंसर से जंग लड़ने के बाद उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। लॉकडाउन की वजह से ऋषि कपूर का जल्द से जल्द अंतिम संस्कार कर दिया गया था। ऐसे में नीतू कपूर, रणबीर कपूर तो अंतिम दर्शन के लिए मौजूद रहे लेकिन ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी नहीं पहुंच सकीं। दिल्ली में होने की वजह से रिद्धिमा फौरन मुंबई नहीं पहुंच सकीं। 
रिद्धिमा कपूर साहनी फिलहाल मुंबई में अपनी मां के घर हैं। पिता ऋषि कपूर से अंतिम संस्कार में ना सही लेकिन वो प्रेयर मीट में जरूर मां नीतू कपूर और भाई रणबीर कपूर के साथ मौजूद रहीं। अब लगातार रिद्धिमा कपूर साहनी को पिता ऋषि कपूर की याद सता रही है। वो लगातार उनके साथ बिताए पलों को यादें सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@riddhimakapoorsahniofficial) on


हाल ही में रिद्धिमा कपूर साहनी ने पापा ऋषि कपूर को लेकर एक नया पोस्ट किया है। इसमें रिद्धिमा पिता ऋषि की माला चढ़ी हुई तस्वीर के पीछे खड़ी नजर आ रही हैं। ये तस्वीर ऋषि कपूर के मुंबई वाले घर की है। फोटो के साथ रिद्धिमा ने लिखा, 'आपको हमेशा करूंगी पापा...।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Love you always Papa ... A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Your legacy will live on forever ... We love you A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on


रिद्धिमा ने एक और फोटो शेयर की है जिसमें वो अपने भाई रणबीर कपूर के साथ नजर आ रही हैं। रणबीर कपूर के लिए इस फोटो पर रिद्धिमा ने खास मैसेज भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'आपकी(पिता ऋषि कपूर) विरासत हमेशा के लिए रहेगी... हम आपसे प्यार करते हैं।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर