हूबहू मां नीतू जैसी नजर आईं Rishi Kapoor की बेटी Riddhima Kapoor, सोशल मीडिया पर शेयर की ये खास फोटो

Riddhima Kapoor Twinning with Mother Neetu: रिद्धिमा कपूर साहनी ने मां नीतू कपूर के साथ ट्विनिंग कर कपड़े पहने और इसकी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की।

Riddhima Kapoor with mother Neetu
Riddhima Kapoor with mother Neetu  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • रिद्धिमा कपूर साहनी और नीतू कपूर ने पहने एक जैसे कपड़े
  • रिद्धिमा कपूर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की मां संग फोटो
  • मालूम हो कि ऋषि कपूर के निधन के बाद से रिद्धिमा मां नीतू के साथ ही हैं

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर के निधन को एक महीने से ज्यादा समय बीत चुका है। इस मुश्किल समय में वो अपनी मां नीतू कपूर के साथ हैं। पिता के निधन के बाद से रिद्धिमा सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फैमिली फोटोज पोस्ट करती रहती हैं।

रिद्धिमा ने हाल ही में मां नीतू संग अपनी फोटो शेयर की जिसमें दोनों ट्विनिंग करती यानी एक जैसे कपड़े पहने नजर आ रही हैं। फोटो में रिद्धिमा और नीतू ने एक जैसी ब्लैक एंड व्हाइट चैक्स शर्ट पहनी है। फोटो में कपड़ों के साथ- साथ दोनों का हेयरस्टाइल भी लगभग एक जैसा ही है और रिद्धिमा हूबहू अपनी मां की तरह ही लग रही हैं। इस फोटो को शेयर कर रिद्धिमा ने लिखा, 'केवल हम'। इसके साथ रिद्धिमा ने #twinningwithmommy #strongertogether जैसे हैशटैग का इस्तेमाल किया।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on

नीतू ने किया था रिद्धिमा का हेयरकट

हाल ही में नीतू  इस दौरान नीतू ने रिद्धिमा का हेयरकट किया था जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं। इन फोटोज में रिद्धिमा का हेयरकट परफेक्ट दिख रहा था और उन्होंने इसके लिए मां नीतू को थैंक्स कहा था। इससे कुछ दिन पहले ही रिद्धिमा ने सोशल मीडिया के जरिए यह भी बताया था कि किस तरह नीतू स्क्रैबल में उन्हें मात दे रही हैं। रिद्धिमा ने स्क्रैबल बोर्ड की फोटो शेयर की थी और लिखा था, 'पापा ने मम्मी को बहुत अच्छी तरह ट्रेन किया। वो अब तक दो बार मुझे हरा चुकी हैं।' इसके साथ उन्होंने नीतू कपूर को टैग किया।

पिता के अंतिम दर्शन नहीं कर सकी थीं रिद्धिमा

मालूम हो कि लॉकडाउन के चलते रिद्धिमा पिता ऋषि कपूर के अंतिम समय में उनके साथ नहीं रह पाई थीं और ना ही उनके अंतिम संस्कार में शामिल हो सकी थीं। रिद्धिमा अपने पति भारत साहनी और बेटी समारा साहनी के साथ दिल्ली में रहती हैं। पिता के निधन के बाद वो गृह मंत्रालय से इजाजत लेकर सड़क के रास्ते मुंबई पहुंची थीं। रिद्धिमा के मुंबई पहुंचने के बाद ही ऋषि कपूर की प्रेयर मीट रखी गई थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

बता दें कि ऋषि कपूर को साल 2018 में कैंसर हो गया था जिसके इलाज के लिए वो नीतू के साथ न्यूयॉर्क चले गए थे, जहां करीब एक साल तक उनका इलाज चला और वो पिछले साल सितंबर में देश वापस लौटे थे। अब ऋषि कपूर को फिर से कैंसर हो गया था जिसके चलते उनकी हालत बिगड़ गई थी और 30 अप्रैल को उनका निधन हो गया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर