ऋषि कपूर ने पत्नी नीतू को सिखाया था ये खेल, अब गेम में बेटी रिद्धिमा को ऐसे दे रहीं मात

Riddhima Kapoor Shares Photo: एक्टर ऋषि कपूर के निधन के बाद उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर मुंबई में हैं। रिद्धिमा इन दिनों मां नीतू के साथ समय बिता रही हैं।

Riddhima and Neetu with Rishi Kapoor
Riddhima and Neetu with Rishi Kapoor  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • ऋषि कपूर ने पत्नी नीतू को सिखाया था ये गेम
  • पति ऋषि कपूर के निधन के बाद बेटी रिद्धिमा संग समय बिता रहीं नीतू कपूर
  • रिद्धिमा ने शेयर की ये खास फोटो

बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को कैंसर के चलते निधन हो गया था। उनके निधन के बाद उनकी बेटी रिद्धिमा साहनी कपूर दिल्ली से सड़क के रास्ते मुंबई पहुंची थीं, हालांकि वो अपने पिता के अंतिम दर्शन नहीं कर सकी थीं। लेकिन वो उनकी प्रेयर मीट का हिस्सा बनीं।

रिद्धिमा ने शेयर की खास फोटो

ऋषि कपूर के निधन को करीब एक महीना हो गया है और रिद्धिमा पूरी कोशिश कर रही हैं कि वो इस मुश्किल समय में अपनी मां की मदद कर सकें। शायद यही वजह है कि रिद्धिमा अभी मुंबई में अपनी मां नीतू कपूर के साथ समय बिता रही हैं। रिद्धिमा अक्सर पुरानी फोटोज भी पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने स्क्रैबल बोर्ड की फोटो शेयर की और लिखा, 'पापा ने मम्मी को बहुत अच्छी तरह ट्रेन किया। वो अब तक दो बार मुझे हरा चुकी हैं।' इसके साथ उन्होंने नीतू कपूर को टैग किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on

पिता के अंतिम दर्शन नहीं कर सकी थीं रिद्धिमा

मालूम हो कि इस समय देश में लॉकडाउन है और ऋषि कपूर के निधन के समय रिद्धिमा दिल्ली में अपने घर थीं और वो पिता के अंतिम दर्शन नहीं कर पाईं थी। लॉकडाउन के चलते वो मुंबई नहीं जा पाई थीं और अपने पिता के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो सकी थीं। हालांकि बाद में रिद्धिमा ने गृह मंत्रालय से सड़क के रास्ते मुंबई जाने की इजाजत मांगी दी थी, जिसके बाद उन्हें पांच मूविंग पास जारी कर सफर करने की इजाजत दे दी गई थी। जिसके बाद रिद्धिमा मुंबई अपनी मां और परिवार के पास पहुंचीं थीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on

शेयर करती हैं फैमिली फोटोज

ऋषि कपूर के निधन के बाद से रिद्धिमा सोशल मीडिया पर पहले से ज्यादा एक्टिव हो गईं हैं और अपनी फैमिली की तस्वीरें शेयर करती हैं। वो अक्सर ऋषि कपूर के साथ भी पुरानी फोटोज पोस्ट कर उन्हें याद करती हैं। बता दें कि रिद्धिमा शादीशुदा हैं। साल 2006 में उनकी शादी बिजनेसमैन भारत साहनी से हुई थी। दोनों की एक बेटी समारा साहनी है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर