आलिया- रणबीर की शादी की खबरों के बीच सामने आया ऋषि- नीतू कपूर की शादी का कार्ड, देखें 42 साल पुराना वेडिंग कार्ड

Rishi Kapoor and Neetu Kapoor Wedding Card: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरों के बीच ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी के कार्ड की तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है।

Rishi Kapoor and Neetu Kapoor
Rishi Kapoor and Neetu Kapoor 
मुख्य बातें
  • आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द शादी करने वाले हैं।
  • ऋषि कपूर और नीतू की शादी के कार्ड की तस्वीर आई सामने।
  • मालूम हो कि ऋषि कपूर और नीतू ने साल 1980 में शादी की थी।

Rishi Kapoor Neetu Kapoor Wedding Card: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बने हुए हैं और वजह है उनकी शादी। रिपोट्स की मानें तो ये स्टार कपल 14 अप्रैल 2022 को शादी कर रहा है। फैंस दोनों की वेडिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। इसके बीच रणबीर कपूर के पेरेंट्स ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

ये भी पढ़ें: नीतू कपूर ने बताया शादी के बाद कैसा होगा बहू आलिया भट्ट से रिश्ता, बनेंगी इस तरह की सास

ऐसा है वेडिंग कार्ड

इस कार्ड पर ऋषि कपूर और नीतू की शादी की डिटेल्स के साथ जगह और समय के बारे में लिखा हुआ है। इस मैरिज रिसेप्शन कार्ड में लिखा है, 'मिस्टर और मिसेज राज कपूर अपने बेटे ऋषि और नीतू के विवाह के शुभ अवसर पर आपको आमंत्रित करते हैं।' इसके बाद शादी की तारीख, समय और जगह की जानकारी दी गई है। मालूम हो कि ऋषि और नीतू की शादी 23 जनवरी 1980 को आर.के स्टूडियो में हुई थी। इस कार्ड में रणधीर कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर का नाम भी लिखा है। 

2020 में ऋषि कपूर का निधन

मालूम हो कि ऋषि और नीतू के दो बच्चे हैं एक बेटा रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी। 29 अप्रैल 2020 को कैंसर की वजह से ऋषि कपूर का निधन हो गया था। बता दें कि नीतू ने शादी के बाद एक्टिंग से दूरी बना ली थी। साल 1983 में फिल्म गंगा मेरी मां रिलीज हुई थी। इसके 25 साल बाद साल 2009 में वो इम्तियाज अली की फिल्म लव आज कल में कैमियो में दिखीं। साल 2010 में उनकी फिल्म दो दूनी चार रिलीज हुई जिसमें उनका लीड रोल था। 

ये भी पढ़ें: ऋषि कपूर और नीतू कपूर के नक्शे कदम पर चले Ranbir Kapoor, शादी के बाद करेंगे यह काम

इसी महीने शादी करेंगे रणबीर- आलिया

वहीं दूसरी तरफ रणबीर और आलिया की शादी की बात करें तो दोनों इन दिनों चर्चा में हैं। दोनों के वेडिंग वेन्यू, गेस्ट लिस्ट से लेकर ड्रेस को लेकर तमाम तरह की जानकारी सामने आ रही है। मालूम हो कि दोनों फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ नजर आएंगे जो इस साल सितंबर महीने में रिलीज होगी। दोनों की लव स्टोरी इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी। इसके बाद साल 2018 में सोनम कपूर की शादी में पहली बार दोनों साथ में नजर आए थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर