ऋषि कपूर की मृत्यु के बाद वायरल हो रहा है ये वीडियो, हॉस्पिटल बेड पर हेल्थ वर्कर से सुनते नजर आए गाना

Rishi Kapoor Video: ऋषि कपूर का हॉस्पिटल से एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें मेडिकल डिपार्टमेंट का एक शख्स उनको गाना सुना रहा है। गाना सुनकर ऋषि कपूर उनकी तारीफ करते और आशीर्वाद देते हैं।

Rishi Kapoor hospital last night Last video listening Tere Dard Se Dil Aabad Raha Song Watch Video
डॉक्टर के साथ ऋषि कपूर।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • 2 साल से ऋषि लगातार कैंसर से जंग लड़ रहे थे लेकिन आज वो जंग हार गए।
  • गुरुवार की सुबह सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में ऋषि कपूर ने अंतिम सांस ली।
  • ऋषि का अंतिम संस्कार मरीन लाइन्स के चंदनवाड़ी श्मशान घाट में किया गया।

ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं है। पिछले 2 साल से ऋषि लगातार कैंसर से जंग लड़ रहे थे लेकिन आज (30 अप्रैल) वो जंग हार गए। गुरुवार की सुबह सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में ऋषि कपूर ने अंतिम सांस ली। सामने आई जानकारी के मुताबिक ऋषि का अंतिम संस्कार मरीन लाइन्स के चंदनवाड़ी श्मशान घाट में किया गया। अब हाल ही में ऋषि कपूर का एक हॉस्पिटल के दौरान वाला वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो डॉक्टर के साथ बीमारी के पलों को भी एंजॉय करते दिख रहे हैं। 
दरअसल ऋषि कपूर का ये वीडियो थोड़ा पुराना है लेकिन निधन से कुछ ही घंटे बाद ही ये काफी वायरल हो रहा है। इसमें वो मेडिकल स्टाफ के साथ वक्त बिताते दिख रहे। वीडियो में आप भी देख सकते हैं कैसे एक डॉक्टर उनका ही फेमस बॉलीवुड गाना सुनाते हुए मनोरंजन कर रहा है। डॉक्टर ऋषि कपूर की फिल्म दीवाना का यादगार गाना तेरे दर्द से दिल आबाद रहा.... गाकर सुना रहा है। डॉक्टर की मधुर आवाज में गाना सुनकर बेड पर लेते ऋषि कपूर काफी इमोशनल हो गए। अपने आंसू पोछते हुए ऋषि, डॉक्टर को सफलता के लिए आशीर्वाद देते दिखे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@cine_links) on


डॉक्टर में इतने बेहतरीन ढंग से ऋषि कपूर की फिल्म का गाना गया कि वो खुद को उसकी तारीफ करने से नहीं रोक पाए। ऋषि कपूर ने डॉक्टर को आशीर्वाद देते हुए कहा कि खूब मेहनत करो क्योंकि नाम और शौहरत हार्डवर्क से ही मिलती है। तुम खूब तरक्की करो मेरा आशीर्वाद तुम्हारे साथ है। आपको बता दें, ऋषि कपूर जब इसी साल एकबार पहले हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे ये वीडियो तब का है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@neetu54) on


ऋषि कपूर के परिवार ने उनके निधन के बाद आधिकारिक बयान जारी किया था। उन्होंने लिखा- 'दो साल की लड़ाई के बाद हमारे प्यारे ऋषि कपूर का ल्यूकेमिया के कारण आज सुबह 8:45 बजे अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने कहा कि वह आखिरी वक्त तक उनका मनोरंजन कर रहे थे।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर