Rishi Kapoor Last Tweet: आखिरी ट्वीट में ऋषि कपूर ने की थी अपील, कोरोना वॉरियर्स पर न करें पत्थरबाजी

Rishi Kapoor Last Tweet: ऋषि कपूर का कैंसर के कारण निधन हो गया है। ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर अक्सर अपने ट्वीट्स के कारण चर्चा में रहते थे। अब अपने आखिरी ट्वीट में उन्होंने देशवासियों से एक खास अपील की थी।

Rishi Kapoor
Rishi Kapoor 
मुख्य बातें
  • 67 साल की उम्र में ऋषि कपूर का निधन हो गया है।
  • ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर सबसे अधिक एक्टिव रहने वाले सेलेब थे।
  • ऋषि कपूर ने अपने आखिरी ट्वीट में कोरोना वॉरियर्स के खिलाफ हो रही हिंसा को रोकने की अपील की थी। 

मुंबई. इरफान खान के बाद अब वेटरन एक्टर ऋषि कपूर का निधन हो गया है। अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके खुद इसकी जानकारी दी है। ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर सबसे अधिक एक्टिव रहने वाले सेलेब थे। उनके ट्वीट अक्सर विवादों में रहते थे। हालांकि, उन्होंने अपने आखिरी ट्वीट में कोरोना वॉरियर्स के खिलाफ हो रही हिंसा को रोकने की अपील की थी। 

ऋषि कपूर ने अपने आखिरी ट्वीट में लिखा था- 'हर धर्म, हर समाजिक परिवेश के भाई-बहनों से हाथ जोड़कर मेरी अपील है।  डॉक्टर, नर्स, मेडिकल स्टाफ, पुलिसवाले आदि पर कृप्या हिंसा, लिंचिंग, पत्थरबाजी न करें।

ऋषि कपर ने इस ट्वीट में आगे लिखा- ये सभी लोग अपने जीवन को खतरे में डालकर आपकी जिंदगी को बचा रहे हैं। हमें कोरोना वायरस से ये जंग मिलकर लड़नी और जीतनी होगी। प्लीज। जय हिंद। ऋषि कपूर ने ये ट्वीट दो अप्रैल को किया था। 

लिखा था इमरजेंसी लगाने की जरूरत 
ऋषि कपूर ने अपने एक ट्वीट में देश में इमरजेंसी लगाने की मांग की थी। दरअसल डॉक्टर पर हुई हिंसा से ऋषि कपूर काफी गुस्सा था। उन्होंने लिखा- आज ये हुआ, कल क्या होना है? इसी वजह से कह रहा हूं मिलिट्री को निकालो। इमरजेंसी। 

67 साल के ऋषि कपूर काफी लंबे वक्त से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनका इलाज अमेरिका में भी हुआ था। सांस में तकलीफ के कारण उन्हें मुंबई स्थित H.N रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पर वह आईसीयू में थे।   

अमिताभ बच्चन ने किया ये ट्वीट 
 अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के निधन की जानकारी देते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'वे चले गए। ऋषि कपूर चले गए। उनका अभी निधन हो गया। मैं खत्म हो गया हूं।' कपूर परिवार कल से बेहद तनाव में था। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक अस्पताल में केवल ऋषि कपूर, नीतू कपूर  और रणबीर कपूर को ही जाने की इजाजत थी। आपको बता दें कि ऋषि कपूर का जन्‍म 4 स‍ितंबर 1952 में हुआ था। वह राज कपूर के बेटे और पृथ्‍वीराज कपूर के पोते थे।   

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर