Riteish Deshmukh Video: नहीं देखा होगा रितेश देशमुख के बेटों का ये अंदाज, कैमरे के सामने हाथ जोड़े आए नजर

Riteish Deshmukh Video: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख हाल ही में एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Riteish Deshmukh
Riteish Deshmukh 
मुख्य बातें
  • एक्टर रितेश देशमुख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
  • वीडियो में रितेश देशमुख के साथ उनकी पत्नी और दोनों बेटे भी दिखाई दे रहे हैं।
  • आने वाले दिनों में एक्टर फिल्म बागी 3 में नजर आएंगे।

बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख और उनके बेटों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनके दोनों बेटे रियान देशमुख, राहिल देशमुख के साथ पत्नी जेनेलिया डिसूजा भी दिखाई दे रही हैं। बता दें कि रितेश देशमुख अक्सर अपनी फैमिली के साथ लंच पर स्पॉट किए जाते हैं। हाल ही में सामने आए इस वीडियो में रितेश देशमुख के बेटों का अंदाज काफी मजेदार है। दरअसल वीडियो में एक्टर के दोनों बेटे हाथ जोड़े दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो में पैपराजी रितेश देशमुख की तस्वीर क्लिक करने में बिजी है। तभी एक्टर के दोनों बेटे हाथ जोड़कर नमस्कार करते दिखाई देते हैं। दोनों का ये अंदाज पैपराजी को काफी पसंद आया है। रियान देशमुख, राहिल देशमुख का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं इससे पहले भी रितेश देशमुख का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वो अपने छोटे बेटे रियान के पीछे दौड़ते दिखाई दे रहे थे।

वीडियो में रियान स्कूल से निकलने के बाद रास्ते में बिल्ली को पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। तभी उनके पिता यानी रितेश देशमुख उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं। नहीं मानने पर वो उसे गोद में उठा लेते हैं।

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
#RiteshDeshmukh #GeneliaDeshmukh with kids snapped post lunch in #mumbai A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

 

फिल्मों की बात करें तो एक्टर आखिरी बार फिल्म मरजावां में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने विलेन की भूमिका निभाई थी। फिल्म में रितेश देशमुख के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा, तारा सुतारिया, रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd) on

 

वहीं आने वाले दिनों में रितेश देशमुख फिल्म बागी 3 में दिखाई देंगे। इस फिल्म में उनके साथ टाइगर श्रॉफ, अंकिता लोखंडे और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में होंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर