13 साल छोटे शख्स के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थीं महाभारत की द्रौपदी, शादी टूटने के बाद शुरू हुआ था रिश्ता

Roopa Ganguly Dated 13 Year Younger Man: महाभारत में द्रौपदी का रोल निभाने वाली रूपा गांगुली ने तलाक के बाद खुद से 13 साल छोटे शख्स को डेट करना शुरू किया था। दोनों रूपा के फ्लैट में ही रहते थे।

Roopa Ganguly
Roopa Ganguly   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • रूपा गांगुली ने किया था खुद से 13 साल छोटे सिंगर दिब्येंदु को डेट
  • पति से तलाक के बाद शुरू हुआ था रूपा और दिब्येंदु का रिश्ता
  • रूपा के साथ उनके फ्लैट में ही रहते थे दिब्येंदु

साल 1988 में टेलिविजन पर महाभारत की शुरुआत हुई थी जिसे दर्शकों का बहुत प्यार मिला और अब एक बार फिर इसे टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है जो कि दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। महाभारत में द्रौपदी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस रूपा गांगुली को फैंस का काफी प्यार मिला।

रूपा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी कई बार चर्चा में आईं। उनकी पर्सनल लाइफ बहुत अच्छी नहीं रही थी। उन्होंने साल 1992 में ध्रुबो मुखर्जी से शादी की और दोनों का एक बेटा आकाश मुखर्जी भी है। लेकिन रूपा की शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई और साल 2006 में उनका तलाक हो गया। तलाक होने के बाद रूपा ने सिंगर दिब्येंदु को डेट करना शुरू किया, जो कि उम्र में उनसे 13 साल छोटे हैं। रूपा उनके साथ लिव- इन रिलेशनशिप में थीं और दोनों एक्ट्रेस के फ्लैट में ही रहते थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by special_person_of_the_day (@success_born_today) on

एक इंटरव्यू में रूपा ने कहा था कि अपनी पर्सनल लाइफ की परेशानियों से टूट गईं थीं और दिब्येंदु ने उनकी जिंदगी को नया मतलब दिया। इतना ही नहीं रूपा ने यह भी स्वीकार किया था कि वो चेन स्मोकर (Chain Smoker) रह चुकी हैं।

रूपा कर चुकी हैं सुसाइड की कोशिश

एक इंटरव्यू में रूपा ने खुद यह खुलासा किया था कि वो अपने पति की हरकतों से इतनी परेशान हो गईं थीं कि उन्होंने एक नहीं बल्कि तीन बार सुसाइड की कोशिश की थी। पहली बार अपने बेटे आकाश के जन्म से पहले और दो बार उनके जन्म के बाद।एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्होंने बहुत सारी नींद की गोलियां खा ली थीं लेकिन हर बार वो बच गईं। 

दरअसल रूपा ने शादी के बाद अपने पति के लिए अपना करियर तक छोड़ दिया था और पति के साथ कोलकाता चली गईं और वहां हाउसवाइफ बनकर रहीं और घर के सारे काम किए, लेकिन उनके पति ने बाद में उनकी आर्थिक मदद करने से भी मना कर दिया था, जिससे रूपा टूट गईं थीं। बाद में साल 2006 में दोनों का तलाक हो गया।


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर