इस लेखक की रियल लाइफ पर बनी थी साजन, आएशा जल्का के बीमार होने पर माधुरी को मिली फिल्म

Sajan completes 29 Years: संजय दत्त, सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म साजन को आज 29 साल पूरे हो गए हैं। साजन फिल्म के लिए संजय दत्त नहीं आमिर खान पहले पसंद थे। जानिए Facts...

Sajan
Sajan 
मुख्य बातें
  • संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और सलमान खान की फिल्म साजन को आज 29 साल हो गए।
  • साजन फिल्म साल 1991 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थीं।
  • साजन फिल्म में संजय दत्त का किरदार रियल लाइफ पर आधारित था।

मुंबई. संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म साजन को आज 29 साल पूरे हो गए। साल 1991 में रिलीज हुई इस फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि ये फिल्म रियल लाइफ पर आधारित है। 

साजन फिल्म को लॉरेंज डिसूजा ने डायरेक्ट किया था। साजन लॉरेंस के करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई। इसने बॉक्स ऑफिस में 18 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म में संजय दत्त का किरदार फिल्म के राइटर रीमा राकेश नाथ की लाइफ पर आधारित थी। 

राकेश का एक एक्सीडेंट में पैर बुरी तरह से फ्रैक्चर हो गया था। राकेश की इसके अलावा कंधे की हड्डी तक टूट गई थी। डॉक्टर ने कहा था कि रीमा की कभी शादी नहीं होगी। वहीं, उनकी निजी जिंदगी में इसका काफी असर हुआ था। 

आमिर खान थे पहली पसंद 
साजन फिल्म में अमन वर्म उर्फ सागर के लिए संजय दत्त पहली पसंद नहीं थीं। पहले ये रोल आमिर खान को ऑफर किया गया था। हालांकि, आमिर खान को फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई थी। आमिर ने फिल्म के ऑफर को ठुकरा दिया। 

फिल्म में पूजा सक्सेना के लिए माधुरी दीक्षित पहली पसंद नहीं थीं। ये रोल पहले आएशा जुल्का को ऑफर किया गया था। आएशा शूटिंग पर भी आई थीं। बाद में उनकी तबीयत खराब हो गई थी। आएशा को माधुरी दीक्षित ने रिप्लेस किया था। 

करीब आए थे संजय दत्त-माधुरी दीक्षित    
साजन फिल्म के सेट से ही संजय दत्त और माधुरी की लव स्टोरी शुरू हुई थीं। दोनों के बीच नजदीकियां काफी सुर्खियों में रही थीं। हालांकि, 1993 बम ब्लास्ट केस में जेल जाने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

साजन फिल्म 36 दिन में ही बनकर तैयार हो गई थी। इस फिल्म के गाने काफी हिट हुए थे। 'मेरा दिल भी कितना पागल है' गाने के लिए कुमार सानू को बेस्ट प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। साजन के बाद माधुरी और सलमान की जोड़ी हम आपके हैं कौन में नजर आई थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर