लॉकडाउन में बेटे तैमूर के लिए नाई बने सैफ अली खान, करीना कपूर ने शेयर की फोटो

Kareena Kapoor Instagram: करीना कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। करीना तैमूर और सैफ अली खान की फोटो शेयर करती हैं। अब लॉकडाउन में सैफ अली खान बेटे तैमूर के लिए नाई बन गए हैं।

Saif Ali Khan, Taimur Ali Khan
Saif Ali Khan, Taimur Ali Khan 
मुख्य बातें
  • करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर तैमूर और सैफ अली खान की फोटो शेयर की है।
  • फोटो में सैफ अली खान बेटे तैमूर के लिए नाई बन गए हैं।
  • करीना कपूर ने लिखा, बाल कटवाने वाला कोई और?

मुंबई.  लॉकडाउन में बढ़ते बाल सबसे बड़ी समस्या बने हुए है। सैफ अली खान अपने बेटे तैमूर के घर पर ही बाल काट रहे हैं। करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर तैमूर और सैफ अली खान की फोटो शेयर की है।

करीना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये फोटो शेयर की है। इस फोटो में सैफ अली खान बेटे तैमूर के लिए नाई बन गए हैं। सैफ अली एक हाथ में तैमूर के बाल पकड़े हुए हैं। वहीं, उनके दूसरे हाथ पर कैंची है। 

 करीना कपूर ने लिखा, बाल कटवाने वाला कोई और? आपको बता दें कि करीना कपूर ने कुछ महीने पहले ही इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाया है। सोशल मीडिया पर वह सैफ अली खान और तैमूर की फोटो शेयर करती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Haircut anyone? A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

शेयर की थी ऋषि कपूर की फोटो
ऋषि कपूर के निधन के बाद करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर चाचा और अपने ससुर मंसूर अली खान पटौदी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। करीना कपूर ने  इसके साथ लिखा था- 'दो टाइगर।'

करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर फिल्म हम-तुम की एक क्लिप भी शेयर की थी। आपको बता दें कि इस फिल्म में ऋषि कपूर ने सैफ अली खान के पिता का किरदार निभाया था। क्लिप में सैफ और ऋषि कपूर मैं शायर तो नहीं गाना गा रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Two Tigers A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

इन फिल्मों में आएंगी नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर इरफान खान की आखिरी फिल्म अंग्रेजी मीडियम में नजर आईं थीं। इसके बाद अब करीना कपूर आमिर खान के अपोजिट फिल्म लाल सिंह चड्ढा में भी नजर आने वाली हैं। 

लाल सिंह चड्ढा इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। इसके अलावा वह करण जौहर की फिल्म तख्त में भी काम करने वाली हैं। तख्त अगले साल दिसंबर में रिलीज होगी। इस फिल्म में करीना के अलावा, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल, जान्हवी कपूर और अनिल कपूर हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर