पहले बेटे के लिए सैफ अली खान ने सोचा था ये रोमेंटिक नाम, फिर भी करीना ने इसलिए चुना 'तैमूर'!

करीना कपूर खान ने अपने पहले बेटे तैमूर का नाम चुना था लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि सैफ अली खान के दिमाग में अपने पहले बेटे लिए एक और नाम था!

Kareena Saif and Taimur
करीना कपूर खान, सैफ अली खान और तैमूर 
मुख्य बातें
  • तैमूर के लिए सैफ अली खान के दिमाग में था कोई और नाम
  • पहले बच्चे के नाम को लेकर करीना ने पहले से बना लिया था मन
  • एक्ट्रेस चाहती थीं फाइटर बने उनका बेटा

मुंबई: बीते रविवार सुबह, करीना कपूर खान और उनके पति सैफ अली खान ने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया, और कपल को चारों ओर से बधाई संदेश मिलने भी शुरू हो गए। आलिया भट्ट, दीया मिर्जा, नताशा पूनावाला, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और कई अन्य कई लोगों ने सैफ और करीना को शुभकामनाएं दीं।

अब, करीना और सैफ इस नवजात शिशु को क्या नाम देंगे, इस बात को लेकर प्रशंसकों में काफी उत्सुकता है। पहले बेटे के जन्म के समय साल 2016 में करीना और सैफ के पहले बेटे तैमूर के नाम से जुडी बहस चर्चा में रही थी और कई लोगों ने इस नाम की आलोचना की थी क्योंकि तुर्की से भारत आए आक्रमणकारी तैमूर का नाम भी यही था।

हालांकि, क्या आप जानते हैं कि जब करीना कपूर खान ने अपने पहले बेटे तैमूर का नाम चुना था तो सैफ अली खान के दिमाग में कोई और नाम था? 2018 में, करीना कपूर खान तैमूर के नाम पर छिड़े विवाद के बारे में बोली थीं।

Kareena Kapoor and Taimur Ali Khan

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोलते हुए, एक्ट्रेस ने कहा था कि अस्पताल जाने से पहले की रात सैफ ने उनसे पूछा था कि क्या वह अपने बेटे का नाम तैमूर रखने के बारे में निश्चित है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि वे उसे 'फैज़' नाम दे सकते हैं, क्योंकि यह अधिक काव्यात्मक और रोमेंटिक था। हालांकि, करीना इस बात पर अड़ी रहीं कि अगर लड़का होता है, तो वह चाहती है कि उनका बेटा एक फाइटर बने और तैमूर का मतलब 'लोहा’ होता है। करीना ने कहा उन्हें अपने बेटे का नाम तैमूर रखने पर गर्व है।

इस बीच, अपने दूसरे बच्चे के नाम को लेकर करीना कपूर खान ने नेहा धूपिया से व्हाट वीमेन वांट शो पर बात करते हुए खुलासा किया था कि उन्होंने और सैफ ने इस बार पहले से बच्चे का नाम तय नहीं किया। करीना ने कहा, 'तैमूर के पूरे विवाद के बाद, सैफ और मैंने दोनों ने इसके बारे में सोचा भी नहीं। हम इसे आखिरी समय में तय करेंगे।' अब यह देखना भी दिलचस्प होगा कि क्या सैफ और करीना 'फैज़' नाम अपने दूसरे बच्चे को देते हैं जोकि पहले बच्चे के लिए सैफ अली खान ने सोचा था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर