Taimur के साथ कार की बजाए ऑटो से सवारी करना पसंद करते हैं Saif Ali Khan, बताई ये वजह

Saif Ali Khan on Taimur: सैफ अली खान ने हाल ही में बताया कि वे तैमूर के साथ कार की बजाए ऑटो रिक्शा से जाना पसंद करते हैं। लेकिन वे ऐसा फोटोग्राफर्स की वजह से नहीं बल्कि किसी और कारण से करते हैं।

Saif Ali Khan on Taimur
Saif Ali Khan on Taimur  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सैफ अली खान, तैमूर के साथ ऑटो में घूमते हैं
  • सैफ ने द कपिल शर्मा शो में ये बात कही
  • उनकी फिल्म जवानी जानेमन रिलीज होने वाली है

बॉलीवुड सितारों को अक्सर अपनी महंगी कारों में घूमते हुए देखा जाता है। बहुत कम ही होता है कि वे किसी पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। लेकिन बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान अपने बेटे तैमूर अली खान के साथ ऑटो की सवारी करना पसंद करते हैं। तैमूर बॉलीवुड के फेवरेट स्टार किड्स में से एक हैं। छोटी-सी उम्र में तैमूर ने कई फैंस बना लिए हैं, जो उनके बारे में जानने को बेसब्र रहते हैं। सैफ और करीना कपूर खान भी कई बार तैमूर के बारे में बात करते हुए नजर आते हैं।

इन दिनों सैफ अपनी फिल्म जवानी जानेमन के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी सिलसिले में वे द कपिल शर्मा शो में पहुंचे। एक  वेबसाइट के मुताबिक यहां उन्होंने बताया कि सैफ अक्सर अपनी कार छोड़कर पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करना पसंद करते हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@manav.manglani) on

 

सैफ कहा कि वे अक्सर तैमूर के साथ कार की बजाए ऑटो में सवारी करते हैं, क्योंकि ऑटो रिक्शा ट्रैफिक में भी आराम से निकल जाते हैं। वे ट्रैफिक से बचने के लिए ऑटो से जाते हैं, न कि फोटोग्राफर्स से बचने के लिए। दरअसल तैमूर जब भी घर से बाहर निकलते हैं तो सभी कैमरे उन्हीं पर होते हैं, लेकिन सैफ ने साफ कि वे इनसे बचने के लिए नहीं, बल्कि ट्रैफिक अवॉइड करने के लिए ऑटो से जाते हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@manav.manglani) on

 

इससे पहले सैफ ने ईस्ट इंडिया कॉमेडी से इंटरव्यू के दौरान बताया कि तैमूर अब घर पर सबको बुली करते हैं। हाल ही में किसी ने पहली बार तैमूर को किसी बात के लिए मना किया तो उन्होंने कहा कि मुझे तुम पसंद नहीं हो, मैं तुम्हें लात मारुंगा और तुम्हारा सिर फोड़ दूंगा। सैफ ने आगे बताया कि मुझे नहीं पता कि वो ये सब कहा से सीखता है। इतना सुनकर सभी हंसने लगे।

फिल्म की अगर बात करें तो सैफ की जवानी जानेमन पिता और बेटी की रिश्ते की कहानी है। इस फिल्म से पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। फिल्म में तब्बू भी खास रोल में दिखेंगी। जवानी जानेमन 31 जनवरी को रिलीज होने वाली है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर