Taimur के कारण सैफ अली खान और करीना कपूर ने कमाए डेढ़ करोड़ रुपए! जानिए क्या है पूरा मामला

सैफ और करीना के छोटे नवाब तैमूर अली खान की सबसे पॉपुलर स्टार किड हैं। अब इस पॉपुलेरिटी का फायदा तैमूर के पेरेंट्स सैफ और करीना को मिला है। जानिए क्या है ये पूरा मामाल...

Saif Ali Khan And Kareena Kapoor
Saif Ali Khan, Kareena Kapoor and Taimur Ali Khan 
मुख्य बातें
  • तैमूर अली खान की पॉपुलेरिटी का फायदा सैफ- करीना को भी मिला।
  • तैमूर के कारण सैफ और करीना को डेढ़ करोड़ की डील मिल गई है। 
  • सैफ और करीना ने पहले इस डील को ठुकरा दिया था।

मुंबई. करीना कपूर और सैफ अली खान के छोटे नवाब तैमूर अली खान सोशल मीडिया के सबसे पॉपुलर स्टारकिड हैं। तैमूर की पॉपुलेरिटी का फायदा पहली बार सैफ और करीना को मिलने वाला है। तैमूर के कारण सैफ और करीना को डेढ़ करोड़ की डील मिल गई है। 

मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक बेबी के एक डाइपर ब्रांड ने करीना और सैफ को अप्रोच किया है। ये ब्रैंड करीना कपूर और सैफ अली खान को एक इवेंट में तीन घंटे के लिए बुलाना चाहता है। इसके लिए वह लगभग डेढ़ करोड़ रुपए तक दोनों को तैयार हैं।    

रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रैंड जानता है कि लोगों के बीच तैमूर की काफी पॉपुलेरिटी है। इसी कारण करीना और सैफ को इस इवेंट के लिए अप्रोच किया गया है। रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि सैफ और करीना ने पहले इस ऑफर को ठुकरा दिया है।   

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
New Year's !! A post shared by Taimur Ali Khan Pataudi (@taimuralikhanpataudi_) on

सैफ-करीना को मनाया कई बार 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस ब्रैंड के अध्यक्ष कई वक्त से सैफ और करीना से बातचीत कर रहे थे। इसका पहला कारण उनकी स्टार पावर है। इसके अलावा तैमूर अली खान की हर उम्र के बीच पॉपुलेरिटी भी इसका कारण है। 

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि सैफ, करीना ने जब इस ऑफर को ठुकराया तो कई महीनों तक उन्हें ब्रैंड के टॉप ऑफिशियल ने मनाया था। आखिर में ये डील 1.5 करोड़ रुपए में फाइनल हुई।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Saifeena's 7th Anniversary! A post shared by Taimur Ali Khan Pataudi (@taimuralikhanpataudi_) on

तैमूर नहीं होंगे शामिल 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुतााबिक तैमूर इस इवेंट में शामिल नहीं होंगे। सैफ अली खान पहले ही कह चुके हैं कि करीना और वे कभी भी तैमूर का किसी भी फिल्म या इवेंट के लिए इस्तेमाल नहीं करेंगे। सैफ ने कहा हम ऐसे पेरेंट्स नहीं है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान फिल्म तान्हाजी में उदय भान के किरदार में नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसके अलावा वह फिल्म जवानी जानेमन में नजर आएंगे। वहीं, करीना कपूर फिल्म गुड न्यूज में नजर आई थीं।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर