Salman Khan के हुक स्टेप वाले टॉवल की लगी थी लाखों में बोली, फिल्म Mujhse Shaadi Karogi में किया था इस्‍तेमाल

Salman Khan Towel Auctioned: मुझसे शादी करोगी फिल्म में सलमान खान का जीने के हैं चार दिन गाना काफी पॉपुलर हुआ था। इस गाने में सलमान खान ने जिस टाॅवल का इस्तेमाल किया था वह लाखों में नीलाम किया गया था। 

auctioned, Salman Khan towel auction price, Salman Khan towel auction cost, Salman Khan towel dance, Salman Khan towel dance move, Salman Khan Jeene Ke Hain Chaar Din, Salman Khan Jeene Ke Chaar Din, Salman Khan Mujhse Shaadi Karogi, Salman Khan
लाखों में नीलाम हुआ था सलमान खान का तौलिया  |  तस्वीर साभार: Times of India
मुख्य बातें
  • सलमान खान ने पॉपुलर सॉन्ग जीने के हैं चार दिन में किया था तौलिया का इस्तेमाल।  
  • काफी फेमस हुआ था सलमान खान का आईकॉनिक स्टेप। 
  • लाखों में हुई थी सलमान खान के टॉवल की नीलामी। 

Salman Khan Jeene Ke Hai Chaar Din Towel Get Auctioned in Lakhs: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान (Salman Khan) का डंका पूरे विश्व में बजता है। वह अपने स्टाइल, अदाकारी और ‌डांस के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। आपको उनकी फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' (Mujhse Shaadi Karogi) तो जरूर याद होगी। इस फिल्म में 'जीने के हैं चार दिन' गाना काफी पॉपुलर हुआ था।

गाने से ज्यादा सलमान खान के आईकॉनिक स्टेप ने लोगों को आकर्षित किया था। इस गाने में सलमान खान ने एक टॉवल का इस्तेमाल किया था। जब यह गाना रिलीज किया गया था तब लोग इस गाने के दीवाने हो गए थे और सलमान खान के डांस स्टेप को कॉपी किया करते थे। मगर, सलमान खान के इस टाॅवल को नीलाम कर दिया गया था।

होश उड़ा देगी नीलामी की कीमत

जब भी बॉलीवुड सितारों की जानी पहचानी चीजें नीलाम की जाती हैं, तब उनके फैंस इन चीजों को खरीदने के लिए सारी हदें पार कर देते हैं। ठीक ऐसा ही सलमान खान के टाॅवल के साथ हुआ था। सलमान खान के 'जीने के हैं चार दिन' वाले टॉवल को नीलाम कर दिया गया था। सलमान खान के इस टॉवल को खरीदने के लिए लाखों में बोली लगी थी। यह आईकॉनिक टॉवल पूरे 1,42,000 रुपयों में नीलाम हुआ था। सलमान खान की पॉपुलैरिटी को देखते हुए यह कीमत संतोषजनक कही जा सकती है। मगर, फिर भी इसकी कीमत जानकार होश उड़ जाते हैं। 

अगर सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिलहाल, 'टाइगर 3' (Tiger 3) की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें सलमान खान के साथ कटरीना कैफ (Katrina Kaif ) नजर आने वाली हैं। सलमान खान और कटरीना कैफ ने इस फिल्म की शूटिंग की शुरुआत रूस से की थी। मगर अब इस फिल्म की पूरी टीम तुर्की शिफ्ट हो गई है। कहा जा रहा है कि इस्तांबुल में सलमान खान की सबसे अच्छी दोस्त कहे जाने वाली एक्ट्रेस लूलिया वंतूर भी मौजूद हैं। इस फिल्म में इमरान हाशमी को भी‌ स्टार किया गया है।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर