सना खान ने एक्स बॉयफ्रेंड मेलविन लुईस पर लगाए थे गंभीर आरोप, कहा था- कोरियोग्राफर को था मां का सपोर्ट

एक्ट्रेस सना खान ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड व कोरियोग्राफर मेलविन लुईस पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे। सना का कहना था कि उन्होंने कम उम्र की लड़की को प्रेग्नेंट किया।

Sana Khan and Ex- Boyfriend Melvin Louis
Sana Khan and Ex- Boyfriend Melvin Louis 
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस सना खान ने एक्स बॉयफ्रेंड मेलविन लुईस पर लगाए थे गंभीर आरोप
  • सना ने मेलविन पर कम उम्र की लड़की को प्रेग्नेंट करने का आरोप भी लगाया था
  • सना का कहना था कि मेलविन की मां ने इस धोखाधड़ी को सपोर्ट किया

एक्ट्रेस सना खान का आज जन्मदिन है और वो 32 साल की हो गई हैं। सना का जन्म 21 अगस्त 1988 को महाराष्ट में मुस्लिम परिवार में हुआ था। सना टीवी के साथ- साथ हिंदी, मलयालम, तमिल, कन्नड़ और तेलेगु फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 

2005 में करियर की शुरुआत

सना खान ने साल 2005 में फिल्म यही है हाई सोसायटी से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके साथ ही वो टीवी सीरियल और ऐड फिल्मों में भी काम करने लगीं। इसके बाद साल 2008 में उन्होंने फिल्म सिलम्बट्टम से तमिल फिल्मों में डेब्यू किया। इसके बाद सना ने कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी काम किया।  

सना खान की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने फरवरी 2019 में यह कंफर्म किया था कि वो कोरियोग्राफर मेलविन लुईस संग रिलेशनशिप में हैं। लेकिन एक साल बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया और सना ने मेलविन पर कई गंभीर आरोप लगाए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sana Khan (@sanakhaan21) on

सना ने बताया कि उन्होंने मेलविन से ब्रेकअप किया क्योंकि वो उन्हें धोखा दे रहे थे। सना ने कहा था कि मेलविन कई लड़कियों के साथ उन्हें धोखा दे रहे थे और उन्हें (सना को) देर से इस बारे में पता चला। इतना ही नहीं सना ने यह भी बताया कि इनमें से एक लड़की को वो जानती हैं। 

मेलविन पर लगाए ये गंभीर आरोप

सना ने कहा था कि उनके कई दोस्तों ने मेलविन को लेकर उन्हें सतर्क किया था लेकिन उन्होंने उनकी बात नहीं सुनी। सना ने कहा कि मेरे दोस्तों ने उसे लड़कियों के साथ अलग-अलग जगह पर देखा था। उसने अपने घरवालों की कसम खाई कि वह मुझे धोखा नहीं दे रहा है। अगले 10 मिनट में मैंने उसे पकड़ लिया। इतना ही नहीं सना ने यह भी कहा कि मेलविन एक कम उम्र की लड़की को प्रेग्नेंट कर चुका है। वो लड़कियों से पैसे लेते हैं और कई स्टूडेंट्स के साथ फ्लर्ट भी करता है। सना ने कहा कि जब उन्होंने मेलविन की मां को फोन कर इसके बारे में बताया और कहा कि वो उनसे ब्रेकअप कर रह है तो उनकी मां ने कहा कि ये सब होता रहता है। 

बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो सना खान फिल्म हल्ला बोल, जय हो और वजह तुम हो में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा छोटे पर्दे पर वो बिग बॉस 6 में कंटेस्टेंट के तौर पर दिखीं। साथ ही वो फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 6 और किचन चैंपियन 5 में भी दिख चुकी हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर