Sanjay Dutt Girlfriend: 60 साल के संजय दत्त का कृति सेनन पर आया दिल, बनाना चाहते हैं 309वीं गर्लफ्रेंड

बॉलीवुड
Updated Dec 04, 2019 | 18:53 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Sanjay Dutt Want Kriti Sanon As His Girlfriend: संजय दत्त हाल ही अपनी एक्स गर्लफ्रेंड्स के बारे में बात करते नजर आए। संजय ये भी कहते दिखे कि अब वो कृति सेनन को अपनी अगली गर्लफ्रेंड बनाना चाहते हैं...  

Panipat Star Sanjay Dutt Want kriti sanon his Girlfriend reveals in the kapil sharma show
मान्यता दत्त, संजय दत्त और कृति सेनन।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • संजय दत्त इन दिनों अपनी फिल्म पानीपत का प्रमोशन कर रहे हैं।
  • पानीपत में संजय राजा अहमद शाह अबदाली का किरदार निभा रहे हैं।
  • संजय, अर्जुन कपूर और कृति सेनन की फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

संजय दत्त इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पानीपत के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में संजय दत्त(60 साल) टीम के साथ छोटे परदे के पॉपुलर शो द कपिल शर्मा शो में इसे प्रमोट करने पहुंचे। इस दौरान संजय दत्त ने अपनी बायोपिक संजू को लेकर बात की। संजय ने जेल में बिताए अनुभवों के बारे में बताया कि कैसे सजा की अवधि कम करने के लिए उन्होंने दिन-रात काम किया। साथ ही इस दौरान वो मजाकिया अंदाज में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड की संख्या के बारे में भी बात करते दिखे। संजय ये भी कहते नजर आए कि अब वो कृति सेनन(29 साल) को अपनी अगली गर्लफ्रेंड बनाना चाहते हैं।  
दरअसल शो में कपिल शर्मा ने संजय दत्त से पूछा कि बायोपिक संजू में उनकी 308 गर्लफ्रेंड बताई गई हैं। इस पर संजय ने कहा कि वह अभी भी अपनी गर्लफ्रेंड की गिनती में रहते हैं। वो फिल्म में कृति सेनन की शानदार एक्टिंग के इतने प्रभावित हुए हैं कि उन्हें अपनी 309वीं गर्लफ्रेंड बनाना चाहते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@duttsanjay) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kritisanon) on


द कपिल शर्मा शो के सेट पर मौजूद कृति सेनन भी संजय की ये बात सुनकर मुस्कुराती नजर आई हैं। इस दौरान उन्होंने भी संजय दत्त के विनम्र स्वभाव और फिल्म सेट पर रहने वाली उनकी ऊर्जा की काफी तारीफ की। कृति ने बताया कि संजय के साथ उनके कोई सीन नहीं है लेकिन वो उनके साथ एक्टिंग करने का बेसब्री से इंतजार कर रही थीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@duttsanjay) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@duttsanjay) on

फ‍िल्‍म पानीपत में संजय दत्‍त अफगानिस्तान के दुर्रानी वंश के राजा अहमद शाह अबदाली का किरदार निभा रहे हैं। अहमद शाह अबदाली भारत वंश को अपने कब्‍जे में करने की मंशा लेकर आया था। इसके बाद उसका सामना पानीपत में मराठाओं से हुआ था। इस जंग में अहमद शाह अबदाली ने मराठाओं को हरा दिया था, लेकिन मराठाओं के शौर्य-बलिदान के किस्‍से आज भी सुनाए जाते हैं। संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सेनन स्टारर ये फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज हो रही है।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर