42 साल पहले एक्‍टर बनने मुंबई पहुंचे थे सतीश कौशिक, इन पांच किरदारों से जीता दर्शकों का दिल

Satish Kaushik Birthday: बॉलीवुड में अपनी अदाकारी और कॉमेडी से दर्शकों के द‍िलों पर राज करने वाले एक्‍टर सतीश कौश‍िक का आज (13 अप्रैल) जन्‍मदिन है

Satish Kaushik
Satish Kaushik 
मुख्य बातें
  • एक्‍टर सतीश कौश‍िक का आज (13 अप्रैल) जन्‍मदिन है।
  • साल 1956 में महेंद्रगढ में उनका जन्‍म हुआ था।

Satish Kaushik Birthday: बॉलीवुड में अपनी अदाकारी और कॉमेडी से दर्शकों के द‍िलों पर राज करने वाले एक्‍टर सतीश कौश‍िक का आज (13 अप्रैल) जन्‍मदिन है। आज ही के दिन साल 1956 में महेंद्रगढ में उनका जन्‍म हुआ था। सतीश कौश‍िक 10 अगस्‍त 1979 को पहली बार मुंबई पहुंचे थे। कुड समय पहले सतीश कौशिक ने ट्व‍िटर पर एक ब्‍लैक एंड वॉइट फोटो के साथ एक पोस्‍ट ल‍िखी थी जिसमें उन्‍होंने अपने संघर्ष और सफर को याद किया था।

इस तस्‍वीर में सतीश कौशिश मुंबई रेलवे स्‍टेशन पर रेल के सहारे खड़े नजर आए थे। इसके साथ सतीश कौशिक ने ल‍िखा था- 'मैं पश्चिम एक्‍सप्रेस से 9 अगस्‍त 1979 को मुंबई के लिए निकला था और 10 अगस्‍त की सुबह यहां पहुंचा था। आंखों में एक्‍टर बनने का सपना था। मुंबई ने मुझे काम दिया, दो दिए, पत्‍नी और बच्‍चे दिए, घर दिया। यहां मेरी संघर्ष है, मेरी असफलताएं हैं और मेरी सफलताएं भी यहां हैं। गुड मार्निंग मुंबई और उन सभी को जिन्‍होंने मेरे सपने पूरे करने में मदद की। धन्‍यवाद'

सतीश कौशिक बॉलीवुड में एक्‍टर बनने आए थे लेकिन उन्‍होंने बतौर निर्माता, निर्देशक, लेखक के रूप में अपनी पहचान बनाई। उन्‍होंने 1983 में आई फ‍िल्‍म मासूम से डेब्‍यू किया था। 1983 में उन्‍होंने चार फ‍िल्‍मों में अभिनय किया। उनके बाद सतीश कौशिक ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 13 अप्रैल 1956 को पैदा हुए सतीश कौशिक ने सैकड़ों फ‍िल्‍मों में अभिनय किया है। वहीं दर्जन भर फ‍िल्‍मों का उन्‍होंने निर्देशन किया है।

बचपन से ही उनकी ख्वाहिश अभिनेता बनने की थी। उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई दिल्ली के प्रसिद्ध किरोड़ीमल कॉलेज से पूरी की और इसके बाद नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला ले लिया। उन्हें उनके बेहतरीन कामों के लिए कई सरे अवार्ड्स से भी नवाजा जा चुका है। 

इन किरदारों ने दिलाई पहचान
सतीश कौशिक अपने अभिनय से हर रोल में जान फूंक देते हैं। फिल्म 'साजन चले ससुराल' में सतीश कौशिक ने मुत्त स्वामी का किरदार निभाया था जोकि जबरदस्‍त था। साल 1997 में आई फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी' में सतीश कौशिक ने अक्षय कुमार के मामा का किरदार निभाया था जिसमें वह पंडित जी बने थे। फ‍िल्‍म हसीना मान जाएगी में सतीश कौशिक ने कादर खान के पर्सनल असिस्टेंट का किरदार निभाया था। फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में सतीश कौशिक ने कैलेंडर नाम के कुक का किरदार निभाया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर