Savitri Birthday: साउथ की ये पॉपुलर एक्ट्रेस थीं रेखा की सौतेली मां, नशे और शराब ने ली थी जान

Savitri Birthday: बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा की सौतेली मां सावित्री का आज बर्थडे है। सावित्री साउथ की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक रही हैं। जानिए सावित्री के बारे में कुछ दिलचस्प बातें..

Savitri
Savitri 
मुख्य बातें
  • साउथ की एक्ट्रेस सावित्री का आज बर्थडे है।
  • सावित्री रेखा की सौतेली मां हैं।
  • 50 और 60 के दशक में सावित्री साउथ की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस थीं।

मुंबई. साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस सावित्री का आज 84वां बर्थडे है। सावित्री ने 40 और 50 के दशक में सावित्री ने साउथ की फिल्मों में राज किया था। सावित्री बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा की सौतेली मम्मी भी हैं। 

सावित्री जब छोटी थीं तो उनके पिता का निधन हो गया था। सावित्री का पालन पोषण उनके नानाजी ने किया था। बचपन में ही सावित्री को डांस और एक्टिंग का शौक था। 14 साल की उम्र में वह फिल्मों में काम करने के लिए मद्रास चली गई थीं। 

सावित्री ने करियर की शुरुआत में साइड रोल किए थे। सावित्री को पहचान फिल्म देवदास से मिली थी। पहली बार सावित्री ने लीड रोल निभाया था। इसके बाद उन्होंने मयाबाजार, अमारा दीपम, पाथिनी देवियाम जैसी फिल्मों में काम किया।  

200+ Mahanati Savitri ideas in 2020 | vintage bollywood, actresses, indian film actress

शादी के लिए छोड़ दिया परिवार
मद्रास के जेमिनी स्टूडियोज में उनकी मुलाकात जेमिनी गणेशन से हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थी। सावित्री और जेमिनी गणेशन ने आईराम रूबाई, ममन मंगल जैसी फिल्में की थी। 

जेमिनी पहले से ही शादीशुदा थे। जेमिनी से शादी करने के लिए सावित्री ने अपनी मां, चाचा-चाची को भी छोड़ दिया था। सावित्री और जेमिनी गणेशन के दो बच्चे भी हुए थे। जेमिनी का अफेयर पुष्पावल्ली से शुरू हुआ था।

Savitri-Gemini Ganesan love story: Botched affair to the bottle - Movies News

लग गई थी शराब की लत 
सावित्री की पॉपुलिरिटी काफी बढ़ने लगी थी। इसके बाद जेमिनी और उनके बीच दूरियां बढ़ने लगी थी। इसके बाद उन्हें शराब की लत लग गई थी। सावित्री 19 महीने तक कोमा में रही थीं।

साल 1981 में सावित्री का निधन हो गया था। साल 2018 में सावित्री की बायोपिक महानती रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कीर्ति सुरेश ने सावित्री का रोल निभाया था। इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर