Suhana Khan Gym Video: जिम में वर्कआउट करती नजर आईं सुहाना खान, वीडियो हो रहा वायरल

Suhana Khan Gym Video: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो जिम में वर्कआउट करती नजर आ रही हैं।

Suhana Khan workouts in Gym
Suhana Khan workouts in Gym 
मुख्य बातें
  • इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे सुहाना खान का बताया जा रहा है
  • सुहाना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है
  • मालूम हो कि कोरोना वायरस के चलते सुहाना भी इन दिनों सेल्फ आइसोलेशन में हैं

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भले ही अभी बॉलीवुड में एंट्री ना की हो लेकिन वो अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। सुहाना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। हाल ही में उनका एक और वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। 
 
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक सामने आया ये वीडियों सुहाना का है जिसमें वो जिम में वर्कआउट करती दिख रही हैं। इसमें वो ग्रीन कलर का टैंक टॉप और ग्रे शॉर्ट्स पहने दिख रही हैं और  इंटेंस वर्कआउट कर रही हैं। वो उसमें फॉरवर्ड बेंडिंग से लेकर चिन अप जैसी मुश्किल एक्सरसाइज को भी आसानी से करती दिख रही हैं। मालूम हो कि यह वीडियो काफी पुराना है, जो 2017 में वायरल हुआ था। इस वीडियो में वर्कआउट कर रही लड़की का चेहरा नजर नहीं आ रहा है, जिसके चलते हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Suhana Khan (@suhanakhanteam) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2) on

मालूम हो कि कोरोना वायरस के चलते सेल्फ आइसोलेशन में हैं। हाल ही में सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक वीडियो क्लिप शेयर किया था जिससे यह साफ हो गया कि वो अमेरिकन एक्ट्रेस मेरिल स्ट्रीप की वीडियो देख रही हैं। हालांकि यह साफ नहीं है कि इस समय वो मुंबई में हैं या न्यूयॉर्क में। सुहाना न्यूयॉर्क में एक्टिंग कोर्स कर रही हैं जहां वो पिछले साल शिफ्ट हुईं थीं। हाल ही में न्यूयॉर्क को कोरोना का केंद्र घोषित किया गया है।

सुहाना खान एक्टिंग का शौक रखती हैं और पिछले साल नवंबर में सुहाना की शॉर्ट फिल्म द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू (The Grey Part of Blue) रिलीज हुई थी। 10 मिनट की इस फिल्म में सुहाना ने बेहतरीन एक्टिंग की थी और फैंस का दिल जीत लिया था। इस फिल्म की कहानी दो दिन के रोड ट्रिप पर निकले एक यंग कपल पर आधारित है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2) on

 बता दें कि सुहाना ने कुछ समय पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को पब्लिक किया है, जिसके बाद तेजी से उनके फॉलोअर्स की संख्या बढ़ी है। जब उन्होंने अपना अकाउंट पब्लिक किया था तब उनके फॉलोअर्स करीब 1.5 लाख थे जो कि अब बढ़कर 4.5 लाख से पार हो गए हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर