Shah Rukh Gauri Video: शाहरुख खान ने संभाला गौरी खान की ड्रेस का पल्लू, इस जेंटलमैन स्टाइल को देखते रह गए सब

बॉलीवुड
Updated Dec 10, 2019 | 08:36 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Shah Rukh Khan Holds Wife Gauri Dress: शाहरुख खान पत्नी गौरी खान के साथ एक इवेंट में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान शाहरुख का पत्नी के लिए बेहद पजेसिव और क्यूट मिजाज देखने को मिला।

Shah Rukh Khan Gauri khan Cute Video Viral king khan hold wife outfit train at event watch video
शाहरुख खान और गौरी खान।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शाहरुख खान और गौरी खान बॉलीवुड के आदर्श कपल माने जाते हैं।
  • हाल ही में शाहरुख पत्नी गौरी के साथ एक इवेंट में शामिल होने पहुंचे थे।
  • इस दौरान शाहरुख का पत्नी के लिए बेहद क्यूट मिजाज देखने को मिला।

शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह माना जाता है। हो भी क्यों ना शाहरुख लगभग दो दशकों से अपने फैन्स के दिलों पर राज करते आ रहे हैं। वैसे आपको बता दें, शाहरुख खान एक प्रोफेशनल एक्टर तो हैं ही साथ ही साथ दिल से एक प्योर फैमिली मैन भी हैं। यही वजह है कि जब-जब शाहरुख खान और गौरी खान साथ में कहीं दिखते हैं पूरी लाइमलाइट लूट ले जाते हैं। 
अब हाल ही में शाहरुख खान पत्नी गौरी खान के साथ एक इवेंट में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान शाहरुख का पत्नी के लिए बेहद पजेसिव और क्यूट मिजाज देखने को मिला। दरअसल शाहरुख खान ने इस दौरान काले रंग का सूट पहना था और गौरी एक लंबी ट्रेन वाले ब्लैक कलर के गाउन में थीं। जब गौरी इवेंट के लिए अंदर जा रहा थीं तो उनके गाउन की लंबी ट्रेन जमीन पर थी। जैसे ही शाहरुख की नजर उस पर पड़ी उन्होंने तुरंत गौरी की पल्लूनुमा ट्रेन को अपने हाथ में उठा लिया और वो अंदर तक पत्नी के आउटफिट को ऐसे ही संभालते हुए ले जाते नजर आए। दोनों का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और फैन्स शाहरुख के जेंटलमैन अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@bollywoodpap) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@bollywoodpap) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani) on


आपको बताते चलें शाहरुख खान और गौरी खान ने साल 1991 में शादी की थी और आज भी दोनों की बॉन्डिंग हालिया मैरिड कपल की तरह है। कपल के तीन बच्चे आर्यन, सुहाना और अबराम खान हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान को आखिरी बार फिल्म जीरो में देखा गया था जो पिछले साल रिलीज हुई थी। इसमें अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिकाओं में थे। अभी शाहरुख के नए प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं हुई है हालांकि फैन्स इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर