सुहाना का ब्रेकअप करवाना चाहते हैं शाहरुख खान, बेटी के बॉयफ्रेंड के लिए खरीदते हैं गिफ्ट्स 

बॉलीवुड
Updated Oct 29, 2019 | 08:20 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Shah rukh Khan Daughter Suhana Khan: शाहरुख खान का एक इंटरव्यू इन दिनों चर्चा में है। इस इंटरव्यू में शाहरुख खान ने बताया कि वह अपनी बेटी का ब्रेकअप करवाना चाहते हैं। जानिए क्या बोले शाहरुख खान

Shah rukh Khan And Suhana Khan
Shah rukh Khan And Suhana Khan 
मुख्य बातें
  • शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए।
  • शाहरुख खान ने बताया कि वह अपनी बेटी सुहाना का ब्रेकअप करवाना चाहते हैं।
  • शाहरुख खान सुहाना के बॉयफ्रेंड के लिए गिफ्ट भी खरीदते हैं।

मुंबई. शाहरुख खान की अपनी बेटी सुहाना खान से काफी अच्छी बॉन्डिंग है। शाहरुख खान ने हाल ही में बताया कि वह अपनी बेटे के बॉयफ्रेंड्स के लिए गिफ्ट तक खरीदते हैं। हालांकि, शाहरुख खान ने कहा कि उन्हें ये सब करने से सख्त नफरत है।

शाहरुख खान ने डेविड लैटरमैन को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि- मैं हमेशा कोशिश करता हूं कि अपने बच्चों के साथ वक्त बिता सकूं। मैं उनकी परेशानियों को सुनकर उन्हें दूर कर सकूं। हालांकि, मुझे गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड प्रॉब्लम्स से डील करने से सख्त नफरत है। 

शाहरुख खान ने बताया कि वह सुहाना के बॉयफ्रेंड्स के लिए गिफ्ट खरीदने पड़ते हैं। हालांकि, वह सुहाना की लाइफ में कोई पुरुष को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। बकौल शाहरुख खान- मैं चाहता हूं कि सुहाना उस लड़के को छोड़ दे। मैं कहता हूं कि उसे भगाओ ये किसी काम का नहीं है।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Two many beautiful women..Too little time. Will be back NYC to savour their company & love again...soon. A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on

लड़कों के मामले में दी है ये सलाह 
शाहरुख खान ने इससे पहले भी बताया था कि उन्होंने लड़कों के मामले में सुहाना खान को क्या सलाह दी है। शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में पूछा गया, " आपने अपनी कई फिल्मों में राहुल का किरदार निभाया था।  मान लीजिए सुहाना को कोई राहुल जैसा ही लड़का मिल जाए। ऐसे में आप किस तरह से रिएक्ट करेंगे।  

शाहरुख कहते हैं- मैं अपनी बेटी सुहाना से कहूंगा कि अगर कोई लड़का तुमसे कहे कि-'राहुल नाम तो सुना होगा'  वह तुम्हारे साथ छेड़खानी की कोशिश कर रहा है। अगर तुम्हें कोई लड़का किसी पार्टी में तुमसे कहे- और पास-और पास। उसे एक लात मारना।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Last day at school. To adding new experiences and colours to your life ahead.... A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on

जल्द मनाएंगे बर्थडे 
शाहरुख खान जल्द ही अपना बर्थडे मनाने वाले हैं। शाहरुख खान 2 नवंबर को 54 साल के हो जाएंगे। शाहरुख खान के फैन्स उनके बर्थडे को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। सोशल मीडिया पर फैन्स अभी से किंग खान को विश कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान आखिरी बार साल 2018 में फिल्म जीरो में नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इसके बाद से शाहरुख खान ने कोई प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है।  हालांकि, उन्होंने नहीं हॉलीवुड फिल्म 'द लायन किंग' में अपनी आवाज दी थी।      

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर