Jersey: पर्दे पर एक बार फिर से पिता के साथ दिखेंगे शाहिद कपूर, फिल्म में ऐसा होगा पंकज कपूर का किरदार

बॉलीवुड
Updated Dec 05, 2019 | 11:35 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Shahid Kapoor Jersey: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म जर्सी की तैयारी शुरू कर चुके हैं। वहीं इस फिल्म में एक बार फिर से शाहिद कपूर और पंकज कपूर साथ दिखाई देने वाले हैं। 

PankajKapur and ShahidKapoor एक बार फिर दिखेंगे साथ
PankajKapur and ShahidKapoor एक बार फिर दिखेंगे साथ 
मुख्य बातें
  • शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी में पंकज कपूर भी दिखाई देंगे।
  • दोनों आखिरी बार शानदार में दिखाई दिए थे।
  • फिल्म में पंकज कपूर का किरदार कुछ ऐसा होगा।

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर अपनी नई फिल्म जर्सी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म में एक और एक्टर की एंट्री हो गई है। जी हां, इस फिल्म में शाहिद कपूर और पंकज कपूर एक बार फिर से साथ दिखाई देने वाले हैं। बता दें कि तेलुगू फिल्म का रीमेक जर्सी में शाहिद कपूर एक ऐसे खिलाड़ी का रोल निभा रहे हैं जो 30 की उम्र में टीम इंडिया में जगह बनाने की कोशिश करता हैं। बता दें कि इस फिल्म में एक्टर के अपोजिट मृणाल ठाकुर नजर आएंगी।

फिल्म कबीर सिंह में दमदार एक्टिंग के बाद शाहिद कपूर अपनी नई फिल्म जर्सी की तैयारी शुरू कर चुके हैं। इस फिल्म में एक्टर जमकर क्रिकेट की प्रैक्टिस कर रहे हैं। हाल ही में तरण आदर्श ने ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि शाहिद कपूर और पंकज कपूर एक साथ दिखाई देने वाले हैं। फिल्म में पंकज कपूर, शाहिद कपूर के मेंटर की भूमिका निभाएंगे।

फिल्म को गौतम तिन्ननुरी डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं तेलुगू फिल्म का रीमेक जर्सी में पहली बार शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की जोड़ी दिखाई देगी। 

 

 

शाहिद कपूर और पंकज कपूर इसस पहले फिल्म शानदार में साथ दिखाई दिए थे। फिल्म में पंकज कपूर आलिया भट्ट के पिता की भूमिका में नजर आएं थे। मेगास्टारर फिल्म होने के बावजूद लोगों को पसंद नहीं आई थी। फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on

 

वर्क फ्रंट की बात करूं तो शाहिद कपूर जर्सी के अलावा आने वाले दिनों में फिल्म फर्जी में दिखाई देंगे। इस फिल्म में वो कृति सेनन और नवाजुद्दीन सीद्दीकी जैसे एक्टर के साथ दिखाई देंगे। वहीं उनकी फिल्म जर्सी  28 अगस्‍त 2020 को रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर