Arjun Reddy में साउथ के कबीर सिंह संग नजर आई थी Shalini Pandey, अब रणवीर सिंह संग बनेगी जोड़ी

Shalini Pandey Birthday: दक्षिण भारतीय फ‍िल्‍मों की दिग्‍गज अदाकारा शालिनी पांडेय का आज (23 सितंबर) जन्‍मदिन है। साल 1994 को इसी दिन उनका जन्‍म‍ हुआ था।

Shalini Pandey
Shalini Pandey 
मुख्य बातें
  • दक्षिण भारतीय फ‍िल्‍मों की दिग्‍गज अदाकारा हैं शालिनी पांडेय
  • साल 2017 में फ‍िल्‍म अर्जुन रेड्डी से शालिनी ने क‍िया था डेब्‍यू
  • अब रणवीर सिंह की फ‍िल्‍म जयेशभाई जोरदार में आएंगी नजर

Shalini Pandey Birthday: दक्षिण भारतीय फ‍िल्‍मों की दिग्‍गज अदाकारा शालिनी पांडेय का आज (23 सितंबर) जन्‍मदिन है। साल 1994 को इसी दिन उनका जन्‍म‍ हुआ था। वह तमिल, तेलुगू भाषा की कई फ‍िल्‍मों में नजर आ चुकी हैं और हिंदी भाषा की एक वेबसीरीज का हिस्‍सा रह चुकी हैं। शालिनी ने साल 2017 में साउथ की कबीर सिंह यानि फ‍िल्‍म अर्जुन रेड्डी से डेब्‍यू किया था और पहली ही फ‍िल्‍म से वो ऐसी छाईं कि उनके पास ऑफर्स की लाइन लग गई। वह तीन साल में 9 फ‍िल्‍मों में काम कर चुकी हैं और उनकी तीन फिल्‍में पाइप लाइन में हैं। 

अपने हॉट और दिलकश अंदाज के लिए मशहूर शालिनी पांडेय बॉलीवुड में रणवीर सिंह के साथ अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 27 साल की हो चुकीं शालिनी रणवीर सिंह के साथ 'जयेशभाई जोरदार' में नजर आएंगी। वह जल्‍द इस फ‍िल्‍म की शूटिंग  भी शुरू करने जा रही हैं। 

अभिनेत्री शालिनी पांडे ने हाल ही में एक इंटरव्‍यू में कहा कि मुझे उम्मीद है कि मेरे लिए नया साल इस साल से काफी बेहतर होगा। मेरी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' सिनेमाघरों में रिलीज होगी और मैं उसके लिए बहुत एक्‍साइटेड हूं। महामारी के बाद लोग सिनेमाघर में फिल्म देखने के लिए वापस जाएंगे और हमारी फिल्म निश्चित रूप से उन्हें सिनेमाघरों में वापस लाएगी।

बिकिनी पहनने को लेकर हुई थीं Troll 

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली शालिनी पांडेय फैंस के गुस्‍से का शिकार हो चुकी हैं। उन्‍होंने बिकिनी पहनकर इंस्‍टाग्राम पर तस्‍वीर पोस्‍ट की थी जिसके बाद वह बुरी तरह Troll हुई थीं। दरअसल फ‍िल्‍म अर्जुन रेड्डी में उन्‍होंने ज‍िस सादगी से अपना किरदार निभाया था, फैंस उन्‍हें उसी रूप में देखना चाहते हैं। हालां‍कि यह समझने की जरूरत है कि रील और रीयल लाइफ में फर्क होता है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर