Throwback: करीना कपूर के दादा को पसंद करती थीं सैफ अली खान की मां, उनके निधन पर कही थी ये बात

Bollywood Throwback: सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर ने बताया था कि शशि कपूर उनकी फिल्म कश्मीर की कली के सेट पर आ गए थे जिसके बाद वो शूटिंग नहीं कर पाईं थीं। जिसके चलते डायरेक्टर ने उन्हें जाने को कहा था।

Sharmila Tagore liked shashi Kapoor
Sharmila Tagore liked shashi Kapoor 
मुख्य बातें
  • शर्मिला टैगोर बॉलीवुड एक्टर शशि कपूर को पसंद करती थीं
  • शर्मिला ने बताया था कि पहली बार शशि कपूर को देखने के बाद वो फिल्म के गाने की शूटिंग नहीं कर पाईं थीं
  • बाद में शर्मिला टैगोर और शशि कपूर ने कई बॉलीवुड फिल्मों में साथ काम किया था

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और उनके पति सैफ अली खान फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2012 में शादी की थी और इसके बाद से वो अक्सर चर्चा में रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सैफ की मम्मी और बॉलीवुड में कश्मीर की कली कहलाई जाने वाली एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर करीना के दादा शशि कपूर ( करीना के दादा राज कपूर के भाई) को पसंद करती थीं। 

शर्मिला टैगोर और शशि कपूर ने बहुत सी फिल्मों में साथ काम किया था जिनमें वक्त, आमने सामने, सुहाना सफर, आ गले लग जा, पाप और पुण्य, माय लव और अनाड़ी जैसी फिल्मों में काम किया। दोनों बहुत अच्छे दोस्त भी थे लेकिन शर्मिला फिल्मों में कदम रखने से पहले ही शशि पर फिदा थीं, जिसका खुलासा उन्होंने खुद किया था। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sharmila tagore Pataudi (@sharmilatagoreofficial) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Evergreen Bollywood (@evergreenbollywood) on

 

4 दिसंबर 2017 को शशि कपूर का निधन हो गया था। इसके बाद शर्मिला ने उन्हें याद करते हुए वो किस्सा बताया था जब वो उनसे पहली बार मिली थीं और साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वो शशि को पसंद करती थीं। उन्होंने बताया, 'शशि अपने भाई शम्मी कपूर से मिलने कश्मीर की कली के सेट पर मिलने आए थे, जो इस फिल्म में लीड रोल प्ले कर रहे थे। मैं शशि की फिल्म प्रेम पत्र देखी थी और मुझे उनसे प्यार हो गया था। बहुत हैंडसम था उसमें। मुझे याद है कि फिल्म में वो देख नहीं सकते थे और एक सीन में जब साधना साड़ी बांध रही होती हैं और शशि कुर्सी पर बैठे हुए बहुत अच्छे लग रहे होते हैं।'

शशि को देखकर काम नहीं कर पाईं थीं शर्मिला

शशि बिना बताए फिल्म के सेट पर पहुंचे थे और उन्हें देखने के बाद शर्मिला फिल्म के गाने को शूट नहीं कर पा रही थीं। इस बारे में एक्ट्रेस ने बताया था, 'हम फिल्म के गाने इशारों इशारों में दिल लेने वाले की शूटिंग कर रहे थे और मैंने खुद को कहा हे भगवान ये तो शशि कपूर हैं। और शशि को देखने के बाद मैं काम नहीं कर पाई थी जिसके चलते शक्ति (फिल्म के डायरेक्टर) ने शशि को सेट से जाने के लिए कहा।'  

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sharmila (@sharmila_tagore1) on

 

बाद में शर्मिला और शशि कपूर ने कई फिल्मों में साथ काम किया और वो अच्छे दोस्त बन गए। फिल्म के सेट पर दोनों जमकर मस्ती करते थे। शर्मिला मंसूर अली खान पटौदी को डेट करने लगी थीं जो बाद में शशि के भी दोस्त बन गए थे। शशि के निधन के बाद शर्मिला ने कहा था कि उन्होंने अपना एक दोस्त खो दिया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर