रामायण के सवाल पर सोनाक्षी सिन्‍हा के बचाव में उतरे पिता शत्रुघ्‍न, मुकेश खन्‍ना की टिप्‍पणी का दिया जवाब

बॉलीवुड
Updated Apr 10, 2020 | 23:08 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

रामायण के सवाल का जवाब ना देने के मामले में सोनाक्षी सिन्‍हा का बचाव उनके पिता शुत्रुघ्‍न स‍िन्‍हा ने किया है।

sonakshi with Dad shatrughna
sonakshi with Dad shatrughna 

रामायण के सवाल का जवाब ना देने के मामले में सोनाक्षी सिन्‍हा का बचाव उनके पिता शुत्रुघ्‍न स‍िन्‍हा ने किया है। शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने कहा कि रामायण से संबंधित सवाल का जवाब ना देने पर उनकी बेटी हिंदू धर्म की लिस्‍ट से बाहर नहीं हो जाती हैं और इसके लिए उसे किसी से अनुमोदन प्राप्त करने की जरूरत भी नहीं है। शत्रुघ्‍न ने बिना नाम लिए मुकेश खन्‍ना को जवाब दिया है। उन्‍होंने कहा- क्या यह व्यक्ति रामायण से जुड़ी सभी चीजों का विशेषज्ञ है? और किसने उन्हें हिंदू धर्म का संरक्षक नियुक्त किया है?

बता दें कि दुनियाभर में फैले जानलेवा कोरोना वायरस के चलते देश में 21 दिन का लॉकडाउन है। इस बीच दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत को फिर से प्रसारित किया जा रहा है जो कि दर्शकों को बहुत पसंद आ रहे हैं। इसे देखकर लोग अपने बचपन के दिनों को याद कर रहे हैं। जहां एक तरफ दर्शक इन शो को एन्जॉय कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ उन्हें बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को ट्रोल करने का मौका मिल गया है। 

दरअसल ट्विटर पर जो सवाल पूछा गया, 'हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे?' इसमें तीन विकल्प दिए गए सुग्रीव, लक्ष्मण और शत्रुघ्न। इस सवाल पर लोगों ने सोनाक्षी को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट कर पूछा कि मुझे दो सवाल पूछने हैं: 1) यहां शत्रुघ्न का विकल्प क्यों दिया गया है? 2) वो 2% लोग कौन से हैं जिन्होंने इसपर वोट किया है।

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दूरदर्शन और मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी सिन्हा को उनकी रामायण की जानकारी पर एक बार फिर ट्रोल किया।' तो एक दूसरे यूजर ने लिखा कि सोनाक्षी को अकेला महसूस नहीं करना चाहिए, ये 2% लोग जिन्होंने शत्रुघ्न और सुग्रीव के लिए वोट किया, वो उन्हीं की तरह हैं। मुकेश खन्‍ना ने कहा था रामायण के पुनर्प्रसारण से सोनाक्षी सिन्हा जैसे लोग लाभान्वित होंगे। सोनाक्षी सिन्‍हा से यही सवाल केबीसी में पूछा गया था और सोनाक्षी इसका जवाब नहीं दे पाई थीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर