'नौकरानी' को KISS करने पर शिल्पा शेट्टी ने की पति राज कुंद्रा की धुनाई, Video हो रहा वायरल

shilpa shetty and raj kundra funny tiktok video viral: बॉलीवुड अदाकारा शिल्‍पा शेट्टी के सामने उनके पति राज कुंद्रा की पोल नौकरानी ने खोल दी। इसके बाद शिल्‍पा ने उनकी जमकर धुनाई की।

Shilpa Shetty and Raj Kundra
Shilpa Shetty and Raj Kundra 

Shilpa shetty and raj kundra funny tiktok video viral: बॉलीवुड अदाकारा शिल्‍पा शेट्टी के सामने उनके पति राज कुंद्रा की पोल उनकी नौकरानी ने खोल दी। इसके बाद शिल्‍पा ने उनकी जमकर धुनाई की। शिल्‍पा शेट्टी द्वारा राज कुंद्रा की धुनाई करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्‍त वायरल हो रहा है। अब तक इस वीडियो को 15 लाख लोग लाइक कर चुके हैं।

इस घटना के बाद शिल्‍पा शेट्टी ने अपने फैंस को एक नसीहत भी दी है। उन्‍होंने कहा- 'नजर हटी, दुर्घटना घटी, सच्चाई पता चलने पर पिट गए हमारे पति।' यह वीडियो खुद शिल्‍पा ने ही अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया जिसके बाद फैंस अलग अलग रिएक्‍शन दे रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर है क्‍या ये पूरा मामला?

शिल्‍पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा लॉकडाउन की वजह से घर पर ही हैं। इस बीच दोनों ने मनोरंजन का नया तरीका निकाला है। दोनों मिलकर खूब टिकटॉक वीडियो बना रहे हैं। उनके वीडियोज खूब देखे जा रहे हैं और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

हाल ही में दोनों ने एक वीडियो बनाया जिसमें शिल्‍पा कुछ काम कर रही हैं और राज उन्‍हें क‍िस करने की कोशिश करते हैं। तब शिल्‍पा कहती हैं कि काम करते समय उन्हें KISS ना किया करें। इसके बाद साफ-सफाई करने वाली नौकरानी कहती हैं कि मैडम अच्छी तरह से समझा लो, मैं तो बोल-बोल के थक गई। इसके बाद होती है राज कुंद्रा की धुनाई।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर