Shilpa Shetty Video: जब अपना ही चेहरा देखकर डर गईं शिल्पा शेट्टी, सामने आया एक्ट्रेस का ये फनी वीडियो

Shilpa Shetty Funny Video: शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपना ही चेहरा देखकर चिल्लाने लगती हैं। उनका यह फनी वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

 Shilpa Shetty Funny Video
Shilpa Shetty Funny Video 
मुख्य बातें
  • शिल्पा शेट्टी का वीडियो सामने आया है
  • वीडियो में शिल्पा अपना चेहरा देखकर डर जाती हैं और चिल्ला देती हैं
  • उनका यह फनी वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन वो अपने फैंस से हमेशा जुड़ी रहती हैं। शिल्पा उन एक्टर्स में से हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। शिल्पा इंस्टाग्राम से लेकर टिकटॉक तक पर एक्टिव हैं। अपनी फिटनेस और खूबसूरती के लिए जानी जाने वाली शिल्पा का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है।

शिल्पा का अब एक फनी टिकटॉ वीडियो सामने आया है जिसमें वो गाना गाती हैं 'आंखें जब भी खोलेगा तू पाएगा मुझे' तभी वो अपना चेहरा देखती हैं और जोर से चिल्लाने लगती हैं क्योंकि इसमें वो काफी फनी लग रही हैं। उनका यह वीडियो फैंस को बहुत फनी लग रहा है और पसंद आ रहा है। मालूम हो कि हाल ही में टिकटॉक पर शिल्पा शेट्टी के 15 मिलियन फॉलोअर्स हुए हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by GOODTIMES (@mygoodtimes) on

शिल्पा भी इन दिनों अपने घर पर ही समय बिता रही हैं और इस दौरान अक्सर वो अपनी टिकटॉक वीडियो और वर्कआउट करते हुए वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसके साथ ही वो लगातार फैंस से यह अपील भी कर रही हैं कि वो अपने घरों में रहकर इस जानलेवा कोरोना वायरस को बढ़ने से रोकने में मदद करें। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा एक बार फिर से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। शिल्पा फिल्म निकम्मा से बॉलीवु में कमबैक कर रही हैं, जिसमें भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया लीड रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा शिल्पा फिल्म हंगामा 2 में भी नजर दिखेंगी। प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शिल्पा के अलावा एक्टर परेश रावल, मिजान जाफरी और प्रनिता सुभाष भी होंगे।  फिल्म 14 अगस्त, 2020 को रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के चलते इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ सकती है। बता दें कि हंगामा 2 साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म हंगामा का सीक्वल है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर