शिल्पा शेट्टी को इंप्रेस करने के लिए राज कुंद्रा ने भेजे थे महंगे बैग, एक्ट्रेस से की थी दूसरी शादी

Shilpa Shetty Love Story: शादी से पहले शिल्पा शेट्टी को इंप्रेस करने के लिए राज कुंद्रा उन्हें महंगे बैग भेजते थे। एक्ट्रेस ने बताया था कैसी थी पहली मुलाकात।

Shilpa Shetty with husband Raj Kundra
Shilpa Shetty with husband Raj Kundra  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में की थी राज कुंद्रा से शादी
  • राज कुंद्रा की दूसरी पत्नी हैं शिल्पा शेट्टी
  • शिल्पा को इंप्रेस करने के लिए महंगे बैग भेजते थे राज कुंद्रा

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक है। दोनों सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और एक- दूसरे के साथ पोस्ट शेयर करते रहते हैं। उन्होंने साल 2009 में शादी की थी और उनकी लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है।

शिल्पा ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में राज से अपनी पहली मुलाकात और लव स्टोरी से जुड़ी तमाम बातें की थीं। शिल्पा ने अपनी और राज की पहली मुलाकात के बारे में बताया, 'मैं एक कॉमन दोस्त के जरिए पहली बार राज से लंदन में मिली थी। यह मुलाकात बिजनेस डील को लेकर थी। मैं उनकी मुस्कुराहट और पर्सनैलिटी पर फिदा हो गई थी।'

यह सुनकर निराश हो गईं थीं शिल्पा

शिल्पा ने बताया कि मीटिंग के बाद उन्होंने अपने दोस्त से राज के बारे में पूछा और जब उन्हें पता चला कि वो पहले से शादीशुदा हैं तो वो निराश हो गईं। शिल्पा ने बताया कि इस दौरान हम नहीं जानते थे कि राज का तलाक होने वाला है। शिल्पा को काम के सिलसिले में लगातार लंदन जाना पड़ा रहा था और करीब चार महीने बाद उन्हें पता चला कि राज का तलाक हो गया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Raj Kundra (@rajkundra9) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

शिल्पा को इंप्रेस करने के लिए राज करते थे ये काम

शिल्पा ने बताया कि पहले दोनों केवल अच्छे दोस्त थे लेकिन बाद में उन्हें एक- दूसरे से प्यार हो गया। शिल्पा ने बताया कि राज किस तरह उन्हें इंप्रेस करने की कोशिश करते थे। एक्ट्रेस ने कहा, 'राज मुझे Versace बैग्स से इंप्रैस करने की कोशिश कर रहे थे। यहां तक कि उन्होंने मुझे एक ही स्टाइल के तीन अलग कलर्स के बैग भेजे, मैं हैरान रह गई थी। वो लगातार मुझे हिंट दे रहे थे। लेकिन मैंने उन्हें ऐसा नहीं करने को कहा क्योंकि मैं नहीं चाहती थी कि हमारी दोस्ती खराब हो। इसके अलावा मैं उस समय मैं शादी करने के लिए मर रही थी लेकिन मैं लंदन शिफ्ट नहीं होने चाहती थी।' मालूम हो कि Versace बैग्स के सबसे महंगे ब्रैंड्स में से एक है।

दोस्त से बने जीवनसाथी

शिल्पा शेट्टी ने बताया कि आखिर दो दोस्त किस तरह जीवनसाथी बने। बाद में हमने एक दूसरे से अपने दिल की बात करने और एक नतीजे पर आने का फैसला किया। शिल्पा ने कहा, 'अगली सुबह हमारी मीटिंग के बाद राज ने मुझे फोन किया और पूछा कि क्या मैं मुंबई में अमिताभ बच्चन का बंगला जलसा देखा है? मैंने हां में जवाब दिया तो राज ने कहा कि मैंने जलसा के अपोजिट एक फ्लोर खरीदा है, यह सुनकर मैं हैरान रह गई। मैं सोचने लगी कि आखिर क्यों लंदन में रहने वाला एक अमीर बिजनेसमैन मुंबई में फ्लैट खरीदेगा? अगले दिन उन्होंने मुझे कहा कि मैं उनके (राज) साथ वो प्रॉपर्टी देखने चलूं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Raj Kundra (@rajkundra9) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Raj Kundra (@rajkundra9) on

साल 2009 में की शादी

इसके बाद राज ने शिल्पा को बताया कि वो लंदन से काम करें या बाहर से इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया और 22 नवंबर 2009 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। 21 मई 2012 को दोनों पहली बार पेरेंट्स बने थे और उनके बेटे वियान राज कुंद्रा का जन्म हुआ। इसके बाद 15 फरवरी 2020 को दोनों सरोगेसी के जरिए दूसरी बार पेरेंट्स बने और उनके घर बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा का जन्म हुआ।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

मालूम हो कि राज ने शिल्पा से पहले कविता नाम की लड़की से शादी की थी और दोनों की एक बेटी भी हुई, लेकिन यह शादी लंबे समय तक नहीं टिकी और साल 2006 में दोनों का तलाक हो गया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर