Shilpa Shetty: जब शिल्पा शेट्टी ने किया था खुलासा- मां की कोख में थी तो डॉक्टर ने दे दिया था जवाब

Shilpa Shetty Defeats Death- 'Jako Rakhe Saiyan Maar Sake Na Koi': शिल्पा शेट्टी के जन्म की कहानी काफी दिलचस्प है। शिल्पा शेट्टी ने खुद अपने जन्म को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया था...

Shilpa Shetty Defeats Death During Her Mom Sunanda Shetty Womb Scary Birth Story
मां के साथ शिल्पा शेट्टी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शिल्पा शेट्टी के अपने जन्म की कहानी काफी दिलचस्प है।
  • शिल्पा ने खुद अपने जन्म को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया था।
  • शिल्पा जब मां के पेट में थी तब डॉक्टर्स ने कह दिया था कि वो ज्यादा जिंदा नहीं रहेंगी। 

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा एक बेटी के पेरेंट्स बन चुके हैं। महाशिवरात्रि के दिन शिल्पा शेट्टी ने घर आई नन्ही परी के बारे में जानकारी दी। सेरोगेसी के जरिए शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा दोबारा मां-बाप बने हैं। 44 साल की शिल्पा शेट्टी पहले से एक बेटे विवान कुंद्रा की मां है। उन्होंने 2012 में बेटे को जन्म दिया था। 
वैसे शिल्पा शेट्टी के जन्म की कहानी काफी दिलचस्प है। शिल्पा शेट्टी ने अपने जन्म को लेकर खुद एक चौंकाने वाला खुलासा किया था। शिल्पा शेट्टी ने बताया था कि जब वो मां के पेट में थी तब डॉक्टर्स ने साफ कह दिया था कि वो ज्यादा दिन जिंदा नहीं रहेंगी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@theshilpashetty) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@theshilpashetty) on


इस वजह से होने वाली थी शिल्पा शेट्टी की मौत
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने रियलिटी डांस शो सुपर डांसर में इस बात का जिक्र किया था। शिल्पा ने बताया था, 'मेरी मम्मी हमेशा कहती हैं कि जब किसी शख्स में कोई कमी होती है और अगर वो सरवाइव कर जाता है। तो वो एक बोर्न सरवाइवर होता है। जब मैं अपनी मां के पेट में थी तो डॉक्टर ने साफ कह दिया था कि मैं सरवाइव नहीं करूंगी। मेरी मां 6 महीने से ब्लीड कर रही थीं।' 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sunandashetty10) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@theshilpashetty) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@theshilpashetty) on


शिल्पा शेट्टी की मां ने लिया था बच्चे को जन्म देने का फैसला
शिल्पा शेट्टी ने बताया था, 'ये बहुत ही पर्सनल मैटर है। मैं कहना चाहूंगी मेरी मां इतनी स्ट्रॉन्ग हैं कि उन्होंने मुझे जन्म देने का फैसला लिया। ऐसे में डॉक्टर्स ने कहा था कि बेबी को नॉर्मल पैदा नहीं किया जा सकता है। तब मेरी मां ने कहा था कि अगर सरवाइव कर गया तो बहुत बड़ा सरवाइवर होगा और फिर मैं हुई।' शिल्पा शेट्टी ये सारी बात बताते-बताते शो में ही रो पड़ी थीं।   

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर