बच्‍चे के जन्‍म से पहले ही चल बसे Chiranjeevi Sarja, दो साल पहले ही Meghna Raj से हुई थी शादी

Chiranjeevi Sarja Family: च‍िरंजीवी सरजा के अचानक हुए न‍िधन (chiranjeevi sarja death) से स‍िने फैन्‍स सदमे में हैं। लेकिन और दुखद है क‍ि वह अपने बच्‍चे का चेहरे देखने से पहले ही चल बसे।

shocking angle in Chiranjeevi Sarja death tragedy wife actress meghna is pregnant
Chiranjeevi Sarja and Meghna Raj   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • 39 साल की उम्र में हार्ट अटैक से हुआ च‍िरंजीवी सरजा का न‍िधन
  • 2009 में फ‍िल्‍म वायुपुत्र से क‍िया था पर्दे पर डेब्‍यू, 2018 में की थी मेघना से शादी
  • 2013 में रिलीज हुई वर्धा नायक ने चिंरंजीवी को खूब लोकप्रियता दी

अभिनेता चिरंजीवी सरजा के अचानक हुए न‍िधन से साउथ की फ‍िल्‍म इंडस्‍ट्री को बड़ा झटका लगा है। चिरंजीवी सरजा की डेथ बीती 7 जून को हुई है। मौत की वजह कार्ड‍िएक अरेस्‍ट यानी द‍िल का फेल होना बताई जा रही है। हालांक‍ि खबर ये भी आ रही है क‍ि चिरंजीवी सरजा को कुछ द‍िनों से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। वैसे उनके निधन की दुखद खबर के साथ ही एक और द‍िल तोड़ देने वाली खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है क‍ि उनकी वाइफ मेघना राज प्रेग्‍नेंट हैं। यानी अपने बच्‍चे के दुन‍िया में आने से पहले ही चिरंजीवी सरजा चल बसे। 

2018 में हुई थी च‍िरंजीवी सरजा और मेघना की शादी 

च‍िरंजीवी सरजा और मेघना ने 2 मई 2018 को शादी की थी। हालांक‍ि इससे पहले दोनों का र‍िश्‍ता 10 साल पुराना था। दोनों की मुलाकात पहले दोस्‍ती और फ‍िर प्‍यार में बदली। मेघना अक्‍सर च‍िरंजीवी सरजा के साथ अपनी तस्‍वीरें शेयर सोशल मीड‍िया पर शेयर करती थीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Meghana Raj (@megsraj) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Meghana Raj (@megsraj) on

च‍िरंजीवी सरजा को कैसे मिली थी पहचान 

च‍िरंजीवी सरजा साउथ की फ‍िल्‍मी फैम‍िली से ताल्‍लुक रखते थे। चिरंजीवी ने 2009 में फिल्म वायुपुत्र से अभ‍िनय की दुन‍िया में कदम रखा था। उन्होंने 20 से अधिक फिल्मों में काम किया जिनमें वर्धा, चंद्रलेखा, रुद्र तांडव, अम्‍मा आईलवयू जैसी पॉपुलर मूवीज शामिल हैं। उनकी आखिरी फिल्म शिवार्जुन थी जिसमें उन्होंने अमृता अयंगर और अक्षता श्रीनिवास के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। बता दें क‍ि च‍िरंजीवी सरजा साउथ फिल्म स्टार अर्जुन सरजा के भतीजे और एक्शन एक्टर राजकुमार ध्रुव सरजा के भाई थे। 


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर