Kunal- Soha Anniversary: सोहा अली खान- कुणाल खेमू की शादी के 5 साल पूरे, सामने आया रॉयल वेडिंग वीडियो

Soha Ali Khan and Kunal Kemmu 5th Wedding Anniversary: बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू और सोहा अली खान की शादी को 5 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर उन्होंने शादी का वीडियो शेयर किया है जो बेहद रॉयल है।

Soha Ali Khan and Kunal Kemmu
Soha Ali Khan and Kunal Kemmu 
मुख्य बातें
  • सोहा अली खान और कुणाल खेमू की शादी को आज 5 साल पूरे हो गए हैं
  • 5वीं एनिवर्सरी के मौके पर दोनों ने अपनी शादी का वीडियो शेयर किया है जो काफी रॉयल है
  • मालूम हो कि दोनों की दो साल की बेटी इनाया नौमी खेमू है

बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू और सोहा अली खान की शादी को आज पांच साल पूरे हो गए हैं और इस मौके पर दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की वीडियो पोस्ट की है। कुणाल ने वीडियो शेयर करते हुए सोहा के लिए खास मैसेज लिखा। कुणाल- सोहा ने जो वीडियो शेयर किया उसमें देखा जा सकता है कि दोनों की शादी कितनी रॉयल थी। 

उन्होंने शादी का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, '5 साल हो गए हैं और मुझे लगता है कि अपनी खुशी को सबके साथ शेयर करने का यह सही समय है। मेरे साथ बहुत अच्छे होने और कभी- कभी अच्छे नहीं होने के लिए शुक्रिया। सभी मुस्कुराहटों और आंसुओं के लिए थैंक्यू। हर बार गले लगने और मुझे घूरने के लिए शुक्रिया। मेरी दोस्त और पत्नी बनने के लिए शुक्रिया। मुझे पिता बनाने और एक नई जिंदगी देने के लिए शुक्रिया।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kunal Kemmu (@khemster2) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Soha (@sakpataudi) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Soha (@sakpataudi) on

वहीं सोहा ने भी यही वीडियो शेयर कर कुणाल को शादी की सालगिरह की बधाई दी। उनके इस पोस्ट पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। दोनों ने जुलाई 2014 में पेरिस में सगाई की थी, इसके बाद 25 जनवरी 2015 को दोनों मुंबई में शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद 29 सितंबर 2017 को दोनों पेरेंट्स बने और सोहा ने बेटी इनाया नौमी खेमू को जन्म दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kunal Kemmu (@khemster2) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Soha (@sakpataudi) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kunal Kemmu (@khemster2) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Soha (@sakpataudi) on

बता दें कि कुणाल और सोहा ने पहली बार साल 2009 में फिल्म ढूंढते रह जाओगे में साथ काम किया था। सोहा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि दोनों एक दूसरे से काफी अलग थे। इसके बाद साल 2009 में ही दोनों की फिल्म 99 रिलीज हुई और इस दौरान ही दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। शादी करने से पहले दोनों ने लिव- इन रिलेशनशिप में रहने का फैसला किया था और करीब 6 साल के रिलेशनशिप के बाद साल 2014 में कुणाल ने पेरिस में सोहा को शादी के लिए प्रपोज किया। इसके बाद साल 2015 में दोनों ने परिवार के करीबी लोगों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर