Coronavirus: पति संग लंदन से भारत लौटीं सोनम कपूर, आइसोलेशन में रखने का किया फैसला

बॉलीवुड अदाकारा सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा संग लंदन से भारत लौटी हैं। एहतियात के तौर पर उन्‍होंने खुद को आइसोलेशन में रखने का फैसला किया है।

Sonam Kapoor and anand Ahuja
Sonam Kapoor and anand Ahuja 

दुनियाभर में कोरोना वायरस ने दहशत फैला रखी है। पूरी दुनिया में अभी तक 1,99,000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। 7900 से ज्यादा लोग कोरोना के चलते अपनी जान गवां चुके हैं। भारत में अभी तक 147 मामले सामने आए हैं और 3 की मौत हो चुकी है। आम से लेकर खास तक, हर कोई एहतियात बरत रहा है। सरकारें भी इसकी रोकथाम और इलाज की हर संभव कोशिश में लगी हैं। 

बता दें कि विदेश से आने वाले लोगों की स्‍क्रीनिंग की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बाहर से कोई संक्रमित होकर तो नहीं आ रहा है। इसी क्रम में सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा की भी जांच हुई है। बॉलीवुड अदाकारा सोनम कपूर अपने पति आनंद आहूजा संग लंदन से भारत लौटी हैं। एहतियात के तौर पर उन्‍होंने खुद को आइसोलेशन में रखने का फैसला किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoorpedia) on

सोनम कपूर ने पहले लंदन से रवाना होते ही एक फोटो पोस्‍ट की थी जिसमें वह मास्‍क पहने नजर आ रही थीं। सोनम ने एक वीडियो भी शेयर किया था। जिसमें वह कह रही थीं कि मैं और आनंद भारत के लिए निकल चुके हैं। घर पहुंचने को बेसब्र हूं। लव यू ऑल। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Love you too Queen !❤️ @sonamkapoor via her insta stories ✨ // #sonamkapoor A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoorpedia) on

इसके बाद भारत पहुंचने पर कोरोना को लेकर सरकार की तैयारियां देख उन्‍होंने तारीफ भी की। सोनम कपूर ने बताया कि एयरपोर्ट पर उनकी भी जांच हुई। सोनम कपूर ने एहतियात के तौर पर खुद को आइसोलेशन में रखने का फैसला किया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर