Suhana Khan Belly Dance: लॉकडाउन में भी जारी है सुहाना खान की बैली डांस क्लास, सामने आई फोटो

Suhana Khan Learns Belly Dancing: एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान लॉकडाउन में भी बैली डांस सीख रही हैं। सुहाना पिछले कुछ समय से यह क्लासेस ले रही हैं जो कि लॉकडाउन में भी जारी हैं।

Suhana Khan
Suhana Khan  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • लॉकडाउन में भी जारी है सुहाना खान की बैली डांस क्लास
  • वीडियो कॉल के जरिए क्लास ले रही हैं सुहाना खान
  • सुहाना की ट्रेनर संजना मुथरेजा ने शेयर की फोटो

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भले ही फिल्मों में एंट्री नहीं की है लेकिन वो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सुहाना अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं और एक बार फिर वो खबरों में हैं। 

सुहाना लॉकडाउन में रहकर अपने समय को बखूबी इस्तेमाल कर रही हैं। सुहाना पिछले कुछ समय से बैली डांसिंग सीख रही हैं लेकिन इस समय देश में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन है जिसके चलते वो घर से बाहर नहीं जा पा रही हैं। खास बात यह है कि इस समय में भी सुहाना ने अपनी बैली डांसिंग की क्लास लेना बंद नहीं किया है। इस समय सुहाना अपनी ट्रेनर संजना मुथरेजा से ऑनलाइन क्लास ले रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sanjana Muthreja (@sanjanamuthreja) on

संजना ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की जो दो तस्वीरों का कोलाज है। इसमें पहली फोटो पिछले साल दिसंबर की है जिसमें संजना और सुहाना साथ दिख रही हैं वहीं दूसरी फोटो में सुहाना ऑनलाइन क्लास लेती हुई दिख रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sanjana Muthreja (@sanjanamuthreja) on

मालूम हो कि लॉकडाउन में सुहाना ना केवल बैली डांसिंग सीख रही हैं साथ ही अपनी मां गौरी खान को मेकअप करना भी सिखा रही हैं। कुछ दिनों पहले गौरी खान ने खुद सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी थी कि सुहाना उन्हें मेकअप करना सिखा रही हैं। उन्होंने सुहाना की फोटो शेयर कर लिखा था, 'मेकअप टिप्स सीख रही हूं', जिसके साथ उन्होंने सुहाना को टैग किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2) on

बता दें कि सुहाना बॉलीवुड में काम करना चाहती हैं और यही वजह है कि वो न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से एक्टिंग का कोर्स कर रही हैं। सुहाना की शॉर्ट फिल्म द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू (The Grey Part of Blue) रिलीज हुई थी जिसमें फैंस को उनका काम बहुत पसंद आया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर