Sushant Singh Rajput Unwell: डेंगू की चपेट में आए सुशांत सिंह राजपूत, डॉक्टर ने दी आराम करने की सलाह

बॉलीवुड
Updated Nov 14, 2019 | 15:53 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Sushant Singh Rajput Down with Dengue: सुशांत सिंह राजपूत कुछ दिन पहले ही यूरोप ट्रिप से लौटे है, जिसके बाद वे बीमार पड़ गए हैं। उन्हें डेंगू हुआ है।

Sushant Singh Rajput
Sushant Singh Rajput  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सुशांत सिंह राजपूत को हुआ डेंगू
  • यूरोप ट्रिप से लौटने के बाद हुआ डेंगू
  • सुशांत फिल्म दिल बेचारा में नजर आने वाले हैं

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत आखिरी बार फिल्म छिछोरे में नजर आए थे। इस फिल्म को बहुत पसंद किया गया और ये बॉक्सऑफिस पर काफी वक्त तक बनी रही। सुशांत के किरदार को खूब वाहवाही मिली। लेकिन अब उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर है। सुशांत को डेंगू हो गया है। कुछ दिन पहले ही सुशांत यूरोप वेकेशन के लिए गए थे। ये उनकी विश लिस्ट की 50 विशेज में से एक था। लेकिन यूरोप ट्रिप से आने के कुछ दिन बाद सुशांत बीमार पड़ गए।

एक वेबसाइट ने अपने सूत्र के हवाले से इस बात की जानकारी दी। सूत्र के मुताबिक सुशांत कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और जांच से पता चला कि उन्हें डेंगू हुआ था, इसके बाद उन्होंने अपने वर्क कमिटमेंट को फिर से शैडयूल किया। सूत्र ने ये भी बताया कि सुशांत को इस हफ्ते एक इवेंट के लिए अबू धाबी जाना था, लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें ट्रेवल न करने और कुछ वक्त आराम करने की सलाह दी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sushantsinghrajput) on

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो उनकी फिल्म छिछोरे इसी साल सितंबर में रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, प्रतीक बब्बर, ताहिर राज भसीन, नवीन पोलीशेट्टी और तुषार पांडे मुख्य किरदारों में थे। इस फिल्म में सबके दो अलग-अलग रूप दिखे। एक कॉलेज के वक्त का और एक कुछ वक्त बाद का। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sushantsinghrajput) on

अब सुशांत फिल्म दिल बेचारा में नजर आने वाले हैं। ये हॉलीवुड फिल्म द फॉल्ट इन आवर स्टार्स का हिंदी अडेप्शन है। इसमें सुशांत के साथ संजना सांघी नजर आएंगी। संजना इससे पहले फिल्म रॉक स्टार में नरगिस फाखरी की बहन का रोल निभा चुकी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर