Sushant Singh Rajput ने आखिरी बार दोस्त को किया था कॉल, नौकर ने सबसे पहले देखी छत से झूलती लाश

Sushant Singh Rajput Suicide Details: सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या पर पुलिस ने कुछ खुलासे किए हैं। सुशांत की बॉडी को सबसे पहले उनके घर पर काम करने वाले स्टाफ ने देखा था।

Sushant Singh Rajput
Sushant Singh Rajput 
मुख्य बातें
  • सुशांत सिंह राजपूत ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
  • सुशांत ने आखिरी बार अपने दोस्त को फोन किया था।
  • सुशांत की बॉडी को उनके घर पर काम करने वाले स्टाफ ने देखा था।

मुंबई. छिछोरे, एम.एस. धोनी द अनटोल्ड स्टोरी के एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

सुशांत सिंह का ड्यूप्लेक्स बांद्रा माउंट ब्लैंक अपार्टमैंट के छठे फ्लोर पर स्थित था। ड्यूप्लेक्स फ्लैट में नीचे फ्लोर पर एक हॉल था। वहीं, ऊपर के फ्लोर में तीन बेडरूम थे। उनके घर से को सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

सुशांत ने आखिरी बार अपने दोस्त महेश कृष्ण शेट्टी को फोन किया था। ये कॉल उन्होंने आधी रात को किया लेकिन, महेश ने फोन नहीं उठाया था। अब पुलिस महेश का भी बयान दर्ज करेगी।

सुशांत सिंह के नौकर ने पुलिस को बताया कि उन्होंने एक्टर की लाश छत से झूलते हुए देखी है। सूत्रों के मुताबिक सुशांत का ड्यूप्लेक्स फेलैट था, जिसमें उनके साथ दो असिस्टेंट और दो नौकर रहते थे। सुशांत के आर्ट डिजाइनर सिद्धार्थ रामनाथ मूर्ती ने सबसे पहले 108 में फोन किया। 

पुलिस खंगालेगी मेडिकल हिस्ट्री 
मुंबई पुलिस सुशांत सिंह राजपूत की मेडिकल हिस्ट्री भी खंगालेगी। इसके लिए उन्होंने एक्टर के डॉक्टर को संपर्क किया। पुलिस डॉक्टर का बयान दर्ज करेगी। इसके अलावा पुलिस सुशांत की बीमारी और दवाइयों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके पटना स्थित पैतृक घर में लोग जमा हो गए हैं। उनके परिवार में उनके पिता और चार बहनें हैं। इनमें से एक बहन स्टेट लेवल क्रिकेट प्लेयर हैं। वहीं, साल 2002 में सुशांत सिंह राजपूत की मम्मी का निधन हो गया था। 

पब्लिसिस्ट ने जारी किया बयान
सुशांत सिंह राजपूत के पब्लिसिस्ट ने आधिकारिक बयान जारी किया है। पब्लिसिस्ट ने लिखा- 'हमें ये बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं रहे। हम उनके फैंस से रिक्वेस्ट करते हैं कि उन्हें अपनी दुआओं में रखें। इसके अलावा दुख की घड़ी में प्राइवेसी का भी ध्यान रखें।'

फॉरेंसिक टीम सुशांत के घर से चीजों को जांच के लिए इकट्ठा कर रही है। वहीं, एक्टर की बॉडी का पोस्ट मॉर्टम मुंबई के कूपर स्थित भाभा अस्पताल में किया जाएगा। फिलहाल मुंबई पुलिस के डीएसपी सुशांत के घर पर मौजूद हैं।


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर