Sushmita Sen Video: बेटियों के साथ जमकर डांस करती दिखीं सुष्मिता सेन, वायरल हो रहा ये वीडियो

बॉलीवुड
Updated Jan 02, 2020 | 21:52 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Sushmita Sen Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का हाल ही में एक वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपनी बेटियों के साथ जमकर डांस करती दिखाई दे रही हैं।

Sushmita Sen
sushmita sen 
मुख्य बातें
  • सुष्मिता सेना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
  • इस वीडियो में वो अपनी बेटियों के साथ जमकर डांस करती दिखीं।
  • एक्ट्रेस जल्द बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपनी बेटियों के साथ जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। बता दें कि पर्दे से दूर रहने के बाद भी एक्ट्रेस अक्सर चर्चा में छाई रहती हैं। वहीं सामने आए इस वीडियो में उनकी बेटियां अपने मां के डांस स्टेप को फॉलो कर रही हैं। डांस करते हुए एक्ट्रेस बेहद हॉट नजर आ रही हैं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए सुष्मिता सेन ने लिखा- 'बात जब लाइफ में अनुशासन की आती है तो बच्चों को मोटिवेट और खुद से कनेक्ट रखना चाहिए। मैं कोशिश करती हूं कि इसमें बदलाव आए साथ ही उन्हें मजा भी आए। ऐसे में मैं बच्चों डांस या फिर गेम के जरिए उन्हें कनेक्ट रखती हूं। इसके साथ वो योगा या फिर कार्डियो से भी जुड़े रहते हैं।'

बता दें कि सुष्मिता के इस डांस वीडियो को 10,00,000 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा हैं। इस समय ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on

एक्ट्रेस आए दिन अपने वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। पिछले दिनों कुछ फैमिली तस्वीर शेयर की थी। जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे थे। वहीं एक्ट्रेस जल्द बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। दरअसल एक पोस्ट के जरिए उन्होंने खुलासा किया था कि वो 10 बाद बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on

सुष्मिता आखिरी बार फिल्म नो प्रॉब्लम में नजर आईं थी। इस फिल्म में वो अनिल कपूर के अपोजिट नजर आईं थी। ये फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर