NPR के सवाल पर स्वरा भास्कर ने कहा- '2010 में थीं 15 साल की', सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

Swara Bhaskar On NPR: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर एक बार फिर से चर्चा में हैं। बता दें कि एक्ट्रेस किसी भी मुद्दों पर खुलकर बयान देती आई हैं। वहीं हाल ही में उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

Swara Bhaskar
Swara Bhaskar 
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर एक बार फिर ट्रोल हुईं स्वरा भास्कर।
  • एनपीआर के सवाल एक्ट्रेस ने कहा- '2010 में थीं 15 साल की'
  • सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार बता रहे एक्ट्रेस की सही उम्र।

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर किसी भी मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखती आई हैं। बात चाहे सीएए की हो या एनआरसी की, एक्ट्रेस अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटती। हाल ही में वो एक टीवी शो की हिस्सा बनी थी। जहां वो सीएए और एनआरसी को लेकर बहस कर रही थीं। इसी बीच स्वरा कुछ ऐसा बोल गईं जिसे लेकर लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। जिसके बाद ट्विटर पर हैशटैग स्‍वरा भास्‍कर ट्रेंड करने लगा है।

हाल ही में स्वरा भास्कर एनआरसी के विरोध में अपनी बात रख रही थी। जिसपर एंकर ने कहा कि साल 2010 में एनआरसी को लेकर चर्चा हुई थी, तब आपने इसक विरोध क्यों नहीं किया। इसपर स्वरा ने कहा कि साल 2010 में वो 15 साल की थी। उनके इस स्टेटमेंट के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

बता दें कि ट्विटर पर हैशटैग स्‍वरा भास्‍कर ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स उनके जन्म के साल की जनाकरी सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। वहीं उनके इस स्टेटमेंट के बाद लोग उनकी उम्र भी सर्च कर रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

एक यूजर ने लिखा-चाइल्ड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर 14 साल की थीं, जब वो साल 2009 मोहनलाल कीप वॉकिंग और साल 2010 में गुजारिश में काम किया था। एक और यूजर ने लिखा-स्वरा भास्कर ने पहले मान लिया था कि तर्क, व्यावहारिकता, विश्लेषण जहां जहां है एकदम निल बटा सन्नाटा है। इसके अलावा कई यूजर्स ने मीम्स बनाकर उनका मजाक उड़ाया है। बता दें कि स्वरा भास्कर का जन्‍म 9 अप्रैल 1988 को हुआ था। इस लिहाज से एक्ट्रेस इस वक्त  31 साल की है। 

 

 

वहीं एक्ट्रेस साल 2010 में 21 साल की थीं। वर्क फ्रंट की बात करें आखिरी बार फिल्म वीरे दी वेडिंग में नजर आईं थी। इस फिल्म में वो करीना कपूर खान, सोनम कपूर और शिखा तलसानिया के साथ नजर आईं थी। फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर