'हम कागज नहीं दिखाएंगे' CAA के खिलाफ स्वरा भास्कर ने फिर दिया नारा,वायरल हुआ Video

Swara Bhasker Kagaz Nahi Dikhayenge Video: सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्वरा सीएए के खिलाफ 'हम कागज नहीं दिखाएंगे' कविता पढ़ रही हैं।

Swara Bhasker
Swara Bhasker 
मुख्य बातें
  • स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर फिर ट्रेंड कर रही हैं।
  • स्वरा भास्कर का सीएए के विरोध में हुई रैली का वीडियो वायरल हो रहा है।
  • स्वरा इस वीडियो में कविता कागज नहीं दिखाएंगे पढ़ रही हैं।

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर उन एक्ट्रेस में से हैं, जो नागरिकता संशोधन विधेयक का जमकर विरोध कर रही हैं। स्वरा कई सीएए विरोधी रैलियों में शामिल हो रही हैं। इंदौर की एक रैली से स्वरा भास्कर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह कविता कागज नहीं दिखाएंगे सुना रही हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल स्वरा भास्कर का एक ये वीडियो मध्य प्रदेश के इंदौर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ हुई रैली का है। मंच पर स्वरा कवित पर पढ़ रही हैं। आपको बता दें कि ये कविता वरुण ग्रोवर ने लिखी है। कविता के बोल हैं- 
वो नया  कानून बनाएंगे, वो झूठी बात बताएंगे, 
वो चिकना पाठ पढ़ाएंगे, वो 144 लगाएंगे, 
वो लाठी चार्ज चलाएंगे, वो आंसू गैस चलाएंगे, 
वो जेल में हमको डालेंगे, वो इंटरनेट को काटेंगे, 
वो मेट्रो बंद करवाएंगे, वो झूठा केस लगाएंगे, 
वो लाठिया बरसाएंगे, वो ट्रेन बंद करवाएंगे, 
वो बसें बंद कराएंगे, हम पैदल चलकर आएंगे। 
हम चटाई यहीं बिछाएंगे, हम संविधान को बचाएंगे,
हम तिरंगे को लहराएंगे, हम भाईचारा फैलाएंगे।
इसके बाद दर्शकों ने चिल्लाया- हम कागज नहीं दिखाएंगे। 

सीएए को बताया काला कानून 
स्वरा भास्कर ने सीएए को काला कानून बताया है। स्वरा भास्कर ने बताया कि यह देश का काला कानून है। ये देश को बांट रहा है। वहीं, सरकार पर निशाना साधते हुए स्वरा भास्कर ने कहा कि- हमारे देश में घुसपैठिये नहीं, सरकार के दिमाग में घुसपैठिये बैठे हैं। 

स्वरा ने अदनान सामी को पद्मश्री देने पर भी हमला किया। स्वरा ने कहा- अदनान सामी को पद्म श्री देकर सरकार क्या बताना चाहती है। स्वरा की इस रैली में कांग्रेस नेता दिगविजय सिंह भी मौजूद थे। स्वरा इससे पहले लोकसभा चुनाव में दिगविजय सिंह के समर्थन में भी रैली कर चुकी हैं। 

ये सेलेब्स भी कर रहे हैं विरध 
स्वरा भास्कर के अलावा डायरेक्टर अनुराग कश्यप भी सीएए कानून का कड़ा विरोध कर रहे हैं। अनुराग कश्यप ट्विटर पर लगातार सोशल मीडिया पर सरकार, पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर हमला कर रहे हैं। 

अनुराग कश्यप के अलावा फिल्म थप्पड़ के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा, तापसी पन्नू, ऋचा चड्ढा ने भी इस कानून का विरोध किया था। हालांकि, जूही चावला समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स इस कानून को सपोर्ट कर रही हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर