इंटरव्यू के बीच आकर कुछ कहने लगे तैमूर, सैफ अली खान को भी समझ नहीं आई टिम की बात

Taimur in Saif Ali Khan's interview: कुछ दिन पहले ही तैमूर अपने पापा सैफ अली खान के एक इंटरव्यू में नजर आए थे और एक बार फिर उन्होंने ऐसा ही किया।

Taimur in Saif Ali Khan interview
Taimur in Saif Ali Khan interview  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सैफ अली खान का चल रहा था इंटरव्यू
  • बीच में आ गए तैमूर और कहने लगे अपनी बात
  • इससे पहले भी तैमूर, सैफ के इंटरव्यू में दिख चुके हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान की गिनती सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में होती है। तैमूर की क्यूटनेस के लाखों दीवाने हैं। तीन साल की उम्र में तैमूर ने अपनी ढेरों फैंस बना लिए हैं। जब भी उनकी कोई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर आती है, वो देखते ही देखते वायरल हो जाती है। लॉकडाउन के चलते तैमूर काफी वक्त से घर पर ही हैं। कभी-कभी करीना अपने इंस्टाग्राम पर उनकी झलक दिखा देती है, लेकिन हाल ही में तैमूर अपने पापा सैफ के इंटरव्यू के दौरान नजर आए।

कुछ दिन पहले ही तैमूर ने नेशनल टेलीविजन पर डेब्यू किया था, जब वे सैफ के इंटरव्यू के दौरान बीच में आ गए थे। अब एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। उनकी ये वीडियो देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। सैफ के एक फैन क्लब ने ये वीडियो सेयर किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@saifalikhan__iranianfp2) on

इस वीडियो में सैफ एक इंटरव्यू में बिजी हैं। तभी तैमूर इंटरव्यू के बीच में आ जाते हैं और कुछ कहते हैं। हालांकि वे क्या कह रहे हैं, ये सैफ को भी समझ नहीं आता है। लेकिन वीडियो देखकर लग रहा है कि तैमूर किसी फोटो के बारे में बात कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kareenakapoorkhan) on

आपको बता दें कि इन दिनों करीना अपने इंस्टाग्राम पर तैमूर की फोटोज शेयर करती रहती हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने तैमूर की एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वे दीवार पर पेंटिंग बनाते हुए नजर आ रहे थे। इस फोटो के साथ करीना कपूर ने लिखा-'क्या कोई दीवार आपकी रचनात्मकता को रोक सकती है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@kareenakapoorkhan) on

सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि तैमूर की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने से पहले क्या वे और करीना इस बारे में डिसकस करते हैं। सैफ ने बताया कि हम इस बारे में बात नहीं करते हैं। आमतौर पर मैं चिल्लात हूं, 'तैमूर की वो फोटो पोस्ट मत करो।' करीना मुझसे सारी फोटोज ले लेती हैं। मुझे लगता है कि मुझे सोशल मीडिया पर होना चाहिए। सैफ ने आगे बताया कि उनके पास तैमूर की एक बहुत खास वीडियो है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर