Taimur Ali Khan In Newshour: पहली बार प्राइम टाइम न्यूज शो में दिखे तैमूर अली खान, एंकर से पूछी ये बात

बॉलीवुड
Updated Mar 26, 2020 | 19:07 IST

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान Times Now के शो Newshour में बतौर गेस्ट शामिल हुए। इस दौरान पहली बार तैमूर अली खान अपने पापा सैफ अली खान के साथ प्राइम टाइम शो में नजर आए। देखें Video...

मुंबई. तैमूर अली खान बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार किड हैं। तैमूर लॉकडाउन के कारण इन दिनों अपने मम्मी-पापा सैफ और करीना कपूर के साथ वक्त बिता रहे हैं। अब तैमूर अली खान पहली बार किसी प्राइम टाइम प्रोग्राम का भी हिस्सा बने हैं। 

Times Now के प्राइम टाइम शो Newshour में सैफ अली खान में बताया कि वह घर में क्या कर रहे हैं। सैफ ने बताया कि वह क्वारंटाइन में वाइफ करीना कपूर और अपने बेटे तैमूर के साथ वक्त बिता रहे हैं। 

सैफ अली खान ने टाइम्स नाउ की ग्रुप एडिटर नविका कुमार से कहा कि वह और करीना कपूर बहुत लकी हैं क्योंकि उनके पास तैमूर है। सैफ कहते हैं कि तैमूर के कारण हमारे चारों तरफ पॉजिटिव एनर्जी रहती है। 

मास्क पहनकर आते हैं तैमूर 
सैफ अली खान नविका कुमार से बात कर रहे थे तभी वह अपनी गोद में तैमूर को बिठाते हैं। तैमूर मार्वल कॉमिक्स के सुपरहीरो हल्क का मास्क पहने हुए नजर आ रहे हैं। सैफ तैमूर से कहते हैं कि सभी को सलाम वलेकुम कहें। 

तैमूर पूछते हैं कि आप कहां हैं। इस पर प्राइम टाइम होस्ट नविका कुमार कहती हैं- 'मैं स्टूडियो में हूं।' सैफ से एंकर पूछती हैं कि क्या तैमूर फोटोग्राफर्स को मिस कर रहे हैं? सैफ कहते हैं कि नहीं मुझे नहीं लगता है।


मास्क लगाते हुए वीडियो हुआ था वायरल 
तैमूर अली खान का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में तैमूर अली खान मुंह पर मास्क लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा करीना कपूर ने एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में तैमूर और सैफ गार्डनिंग करते हुए नजर आ रही हैं।  

करीना कपूर ने भी कुछ वक्‍त पहले सोशल मीडिया पर लिखा था, 'ना घबराएं और ना ही घबराहट का कारण बनें। आपके काम का असर आपके आसपास के लोगों पर पड़ता है। पूरी दुनिया में कोशिश जारी है और हम सबको अपनी हिस्सेदारी देनी चाहिए, चाहे वो छोटी ही हो। सुरक्षित रहें। लव यू ऑल।'
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर