जब फोटोग्राफर्स के सामने डांस करने लगे तैमूर अली खान, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये [VIDEO]

Taimur Ali Khan Dance Video: तैमूर अली खान का एक वीडियो हाल ही में सामने आया है जिसमें वो खुश होकर डांस करते नजर आ रहे हैं। तैमूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Kareena Kapoor Khan with Son Taimur Ali Khan
बेटे तैमूर अली खान के साथ करीना कपूर खान 
मुख्य बातें
  • तैमूर अली खान का नया वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
  • वीडियो में डांस करते नजर आए तैमूर, मां करीना भी थीं साथ
  • मालूम हो कि करीना कपूर जल्द ही मां बनने वाली हैं

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अक्सर अपनी मां बबीता और बहन करिश्मा कपूर के घर जाती रहती हैं और इस दौरान उनके बेटे तैमूर अली खान भी उनके साथ नजर आते हैं। हाल ही में एक बार फिर वो तैमूर के साथ अपनी मां बबीता के यहां पहुंचीं और इस दौरान तैमूर काफी एक्साइटेड दिखे। 

कार से उतरते ही तैमूर अपनी ही धुन गुनगुनाते हुए डांस करने लगे। करीना भी उन्हें देखती रह गईं। इसके बाद वो तैमूर का हाथ पकड़कर आगे बढ़ने लगीं लेकिन थोड़ी देर बाद फोटोग्राफर्स के कहने पर तस्वीर खिंचवाने के लिए रुक गईं। इस दौरान भी तैमूर का एक्साइटमेंट देखने लायक था और वो फिर से डांस करने के लिए तैयार थे। तैमूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो कि फैंस को भी बहुत पसंद आ रहा है। यहां आप तैमूर का वायरल वीडियो देख सकते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Voompla (@voompla) on

मीडिया को इस दौरान मां-बेटे की जोड़ी का परफेक्ट लुक कैमरे में कैद करने का मौका मिल गया। इस दौरान बेबो ने एक आरामदायक ब्लैक ट्रैक सूट पहना था और आरामदायक स्लिपर फुटवियर में नजर आईं जबकि तैमूर को डेनिम ब्लू शर्ट में बेज पैंट पहने हुए देखा जा सकता है।

महामारी से सावधानी बरतते हुए दोनों ने अपने मुंह को मास्क से ढंक रखा था। इस दौरान करीना और उनके बेटे के साथ तैमूर के नैनी भी मौजूद थीं।

तैमूर बनने वाले हैं भाई:
जल्द ही साल 2021 की शुरुआत में करीना अपने पति सैफ अली खान के साथ दूसरे बच्चे का स्वागत करने की तैयारी में हैं। दंपति ने एक आधिकारिक बयान जारी करके इस खुशखबरी की घोषणा की थी। इसी के साथ तैमूर को एक भाई या बहन मिलने वाला है और जाहिर तौर पर सोशल मीडिया यूजर्स और मीडिया को एक और स्टारकिड, जो तैमूर की तरह लगातार सुर्खियों में बना रह सकता है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर