फर्श पर लेटकर सफाई करती दिखीं Taimur की बहन इनाया, सामने आया स्टारकिड का ये वीडियो

Taimur Ali khan sister Video: बॉलीवुड में कई स्टारकिड हैं, जिनके क्यूट अंदाज को देखना फैंस मिस नहीं करना चाहते हैं। इस लिस्ट में तैमूर अली खान और इनाया नौमी खेमू का नाम सबसे पहले आता है।

Taimur Ali khan Sister Inaya
Taimur Ali khan Sister Inaya 
मुख्य बातें
  • तैमूर अली खान की बहन इनाया का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
  • इस वीडियो में इनाया का ये क्यूट अंदाज फैंस पहले नहीं देखे होंगे।
  • इनाया के इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं।

बॉलीवुड के चर्चित स्टारकिड में से एक इनाया नौमी खेमू का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनके क्यूट अंदाज को फैंस मिस नहीं करना चाहेंगे। बता दें कि तैमूर की बहन इनाया अक्सर अपनी मां सोहा अली खान या फिर पिता कुणाल खेमू के साथ नजर आती हैं। लेकिन इस बार वो अकेले नजर आईं। सामने आए इस वीडियो में इनाया घर की सफाई कर रही महिला के साथ खुद भी सफाई करती दिखीं।

इनाया नौमी खेमू का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में एक महिला घर की सफाई कर रही हैं। जिसके साथ इनाया खुद भी सफाई करना शुरू कर देती हैं। वीडियो में इनाया फर्श पर लेटकर सफाई कर रही हैं, तो कभी डस्टर को लेकर हंसती हुई नजर आ रही हैं। उनका ये क्यूट अंदाज देख लोग बार-बार वीडियो देख रहे हैं।

बता दें कि इनाया अभी सिर्फ तीन साल की हैं और अपने क्यूट अंदाज से लोगों का दिल जीत लेती हैं। इससे पहले उनका एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो गायत्री मंत्र सुनाती नजर आ रही थी। जिसे देखने के बाद लोगों ने जमकर उनकी तारीफ की थी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

 

बीते दिनों इनाया एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वो जानवरों को खाना खिलाती नजर आ रही थी। लोगों ने स्टारकिड के इस क्यूट वीडियो को काफी पसंद किया था। इस वीडियो पर कुछ ही देर में लाखों व्यूज और कमेंट आ गए थे। बता दें कि तैमूर अली खान की तरह इनाया भी अक्सर चर्चा में रहती हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Kunal Kemmu (@khemster2) on

 

वहीं बीते दिनों कुणाल खेमू ने एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। जिसमें वो अपनी बेटी को हाथ में लिए हुए उसे देख रहे थे। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- मुझे पूरी दुनिया अपने हाथों में मिल गई। इसके अलावा सोहा अली खान भी अपनी बेटी की तस्वीर अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर