Taimur Video: मीडिया को देख तैमूर ने दिया ऐसा रिएक्शन, करीना और सैफ के साथ वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड
Updated Mar 16, 2020 | 12:34 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Taimur Ali Khan latest video: तैमूर हाल ही में करीना कपूर और सैफ अली खान के साथ नजर आए। यहां मीडिया को देखकर उन्होंने ये रिएक्शन दिया।

Taimur Ali Khan latest video
Taimur Ali Khan latest video  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • तैमूर का वीडियो हुआ वायरल
  • करीना और सैफ के साथ आए नजर
  • मीडिया को देख कही ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान की गिनती इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में होती है। सिर्फ 3 साल की उम्र में ही तैमूर ने अपने ढेरों फैंस बना लिए हैं। तैमूर सिर्फ आम लोगों के ही नहीं मीडिया के भी फेवरेट हैं। उनकी फोटोज और वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।

हाल ही में तैमूर का एक नया वीडियो और कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिनमें वे करीना और सैफ के साथ नजर आ रहे हैं। पटौदी परिवार करिश्मा कपूर के घर लंच के लिए गए थे। यहां मीडिया को देखकर तैमूर का रिएक्शन आपका भी दिल जीत लेगा।

दरअसल जब तैमूर करीना के साथ कार से उतरे तो सैफ के पास जाकर वे मीडिया की तरफ देखने लगे और फोटोग्राफर्स की तरफ इशारा करते हुए हाथ हिलाकर उन्हें 'hi' कहा। ये देखकर सैफ ने भी उन्हें ग्रीट किया। इस दौरान तैमूर एक वाइट टी-शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स में बेहद क्यूट लग रहे थे। वहीं करीना ब्लैक टी-शर्ट और पैंट्स में डार्क लिपस्टिक के साथ ग्लैमरस नजर आईं और सैफ ब्लू शर्ट में कूल लग रहे थे।

तैमूर का ये वीडियो फैंस को भी बहुत पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा कि मस्त है छोटू नवाब, वहीं दूसरे ने कमेंट किया, 'बहुत क्यूट।' ये पहली बार नहीं है, जब मीडिया को देखकर तैमूर ने कोई रिएक्शन दिया हो। इससे पहले भी वे मीडिया से बात करते हुए दिख चुके हैं।

वहीं करीना की अगर बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म अंग्रेजी मीडियम रिलीज हुई है। जिसमें इरफान खान और राधिका मदान लीड रोल में थे। हालांकि कोरोनावायरस के चलते इस फिल्म को वापस रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा करीना, आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में भी दिखेंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर