जन्म के समय कितना था करीना के बेटे तैमूर अली खान का वजन? वायरल हो रही फोटो से हुआ खुलासा

एक्ट्रेस करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था। अब तैमूर के जन्म के बाद की एक फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है जिसमें उनके जन्म से जुड़ी जानकारी लिखी हुई है।

Kareena Kapoor Khan with Son Taimur Ali Khan
Kareena Kapoor Khan with Son Taimur Ali Khan 
मुख्य बातें
  • तैमूर अली खान के जन्म के बाद की तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल।
  • तस्वीर में नजर आया तैमूर का हेल्थ चार्ट, तमाम जानकारी आई सामने।
  • मालूम हो कि तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं और इसे लेकर चर्चा में हैं। सैफ और करीना व उनकी फैमिली के साथ- साथ फैंस को भी नए मेहमान का इंतजार है। 

कितना था तैमूर का वजन

इससे पहले करीना ने 20 दिसंबर 2016 को बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया था। तैमूर के जन्म के बाद ही सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो गई थीं और वो खबरों में आ गए थे। तब से अब तक तैमूर फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। अब तैमूर के जन्म के तुरंत बाद की एक फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई है, जिसमें वो क्रिब में सोते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें उनका हेल्थ चार्ट लगा है जिसपर तैमूर से जुड़ी जानकारी लिखी हुई है। इस चार्ट के मुताबिक, तैमूर का जन्म 20 दिसंबर, 2016 को सुबह 8.44 बजे हुआ था। तो वहीं जन्म के समय उनका वजन 2.96 किलो था। मालूम हो कि तैमूर का जन्म ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था और इस हेल्थ चार्ट पर भी अस्पताल का नाम लिखा हुआ देखा जा सकता है। 

पिछले साल दी थी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी

मालूम हो कि सैफ और करीना ने पिछले साल फैंस को यह जानकारी दी थी कि जल्द ही दोनों दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं। पिछली बार की ही तरह करीना इस बार भी अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान पूरी तरह एक्टिव हैं और काम कर रही हैं। प्रेग्नेंसी में उन्होंने ना केवल अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी की बल्कि ऐड शूट और टॉक शो भी किए हैं। 

सेकंड प्रेग्नेंसी पर करीना ने कही थी ये बात

करीना ने एक इंटव्यू में अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी के बारे में बात करते हुए कहा था कि वो इस बार पिछली प्रेग्नेंसी से ज्यादा तैयार हैं। उन्होंने टाइम्स नाउ डिजीटल से बात करते हुए कहा थी कि उन्होंने अपनी पहली प्रेग्नेंसी में जो चीजें सीखीं वो उनकी सेकंड प्रेग्नेंसी में काम आ रही हैं। करीना ने कहा, 'मुझे लगता है कि इस बार मैं पहले से ज्यादा तैयार और कॉन्फिडेंट हूं। मैं जब पहली बार मां बनने वाली थी तब मैं नर्वस और चिढ़चिढ़ी थी। शुक्र है इस बार मैं पहले कहीं ज्यादा शांत हूं। मैं इस बार पागल नहीं हो रही हूं।'

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी। इसके अलावा करीना करण जौहर की फिल्म तख्त में भी काम करती दिखेंगी।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर