फोटो में दिख रही ये बच्ची आज है स्टाइलिश एक्ट्रेस, अक्सर तैमूर से होती है तुलना

बॉलीवुड
Updated May 19, 2020 | 12:11 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Throwback Photo: सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें नजर आ रही दो बच्चियों में से एक आज स्टाइलिश एक्ट्रेस हैं। क्या पहचान पाए आप...

Tara Sutaria throwback photo
Actress Throwback Photo  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सोशल मीडिया पर सामने आई थ्रोबैक तस्वीर
  • फोटो में दिख रही बच्ची है बॉलीवुड एक्ट्रेस
  • पहचानें कौन है ये क्यूट बच्ची

कोरोना वायरस का प्रकोप पूरी दुनिया पर छाया हुआ है। संक्रमण से फैलने वाली इस बीमारी के चलते काफी वक्त से देश में लॉकडाउन की स्थिति है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी घर पर क्वारेंटाइन कर रहे हैं और अपने पुराने दिनों को याद कर रहे हैं। इस दौरान इन दिनों थ्रोबैक फोटोज और वीडियोज शेयर करने का ट्रेंड छाया हुआ है।

हाल ही में एक नई थ्रोबैक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें दो क्यूट बच्चियां नजर आ रही हैं, जो एक-दूसरे को हग (गले मिलना) कर रही हैं। फोटो में दिख रही एक बच्ची आज बॉलीवुड का जाना-माना नाम है। ये इंडस्ट्री की यंग ब्रिगेड का हिस्सा है और पिछले साल ही फिल्मों में डेब्यू किया है। क्या आप इस बच्ची को पहचान पाए? अगर नहीं, तो हम आपको बताते हैं। ये बच्ची स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 फेम तारा सुतारिया हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Evidently the needier twin @piasutaria We look like baby momo’s #AlwaysUpForCuddles A post shared by TARA (@tarasutaria) on

तारा ने इंस्टाग्राम पर ये थ्रोबैक फोटो शेयर की है। इसमें वे अपनी बहन पिया सुतारिया के साथ दिख रही हैं। फैंस को उनकी ये फोटो बहुत पसंद आ रही है। अक्सर तारा की बचपन की फोटोज देखकर फैंस इनकी तुलना तैमूर अली खान से करते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@tarasutaria) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@tarasutaria) on

तारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। थोड़े दिन पहले ही उन्होंने बिकिनी में एक थ्रोबैक फोटो शेयर की थीं। जिसे देखकर फैंस दीवाने हो गए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@tarasutaria) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@tarasutaria) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@tarasutaria) on

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो तारा ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से पहले डिज्नी के शो में काम किया था। वे एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग में भी माहिरा है। करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में उन्होंने अपना सिंगिंग टैलेंट दिखाया था। तारा पिछले साल रिलीज फिल्म मरजावां में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आईं थीं। अब वे एक विलेन 2 में काम करेंगीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर