[PHOTOS] इस बार पिता सैफ के साथ खेती का मजा लेते दिखे Taimur Ali Khan, इंटरनेट पर छाईं ये तस्वीरें

अपनी हर एक झलक को लेकर सोशल मीडिया पर छाने वाले तैमूर को इस बार पिता सैफ अली खान के साथ खेती करते हुए देखा गया है। उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं।

Taimur with Father Saif Ali Khan in Farmhouse
पिता सैफ अली खान के साथ फार्म हाउस पर तैमूर 
मुख्य बातें
  • एक बार फिर इंटरनेट पर छाए तैमूर अली खान
  • इस बार पिता सैफ के साथ खेती करते हुए आए नजर
  • घर से बाहर पटौदी पैलेस में दिखा ऐसा अंदाज

मुंबई: करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर एक से बढ़कर एक वजहों से सुर्खियों में बने रहते हैं। हर बार कहीं भी दिखने वाली उनकी एक झलक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती है। कभी मां करीना के साथ उनका स्टाइलिश आउटिंग ट्रेंड करता है तो कभी पापा सैफ के साथ उनका क्रिएटिव अंदाज फैंस के बीच चर्चा में रहता है। एक बार फिर तैमूर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं।

कुछ समय पहले अपने माता-पिता के साथ पटौदी पैलेस में दिखने वाले तैमूर हाल ही में खेती करते पिता के साथ नजर आए हैं। सैफ और तैमूर दोनों को अपने पैतृक घर पर थोड़ा अलग समय बिताते हुए देखा जा सकता है। अपने पेंटिंग सेशन को पूरा करते हुए, तैमूर और सैफ ने खेती के लिए समय बिताया और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

सफेद टी-शर्ट और नीले रंग के शॉर्ट्स पहने तैमूर पानी और मिट्टी से खेलते हुए नजर आ रहे हैं जबकि उनके डैडी सैफ भी नीली टी-शर्ट और सफेद पायजामा में पानी की नाली में मिट्टी लगाते हुए दिख रहे हैं। पिता-बेटे की जोड़ी कृषि से जुड़े काम में तल्लीन नजर आ रही है।

यहां देखें, तैमूर अली खान और सैफ अली खान की अनदेखी तस्वीरें:

Taimoor in Farm House with Saif Ali Khan

Taimoor in Farm House with Father Saif Ali Khan

तैमूर अपनी अलग अलग तरह की गतिविधियों को लेकर चर्चा में रहते हैं। COVID-19 लॉकडाउन की घोषणा से पहले फैंस ने उन्हें घर से बाहर घुड़सवारी सेशन का आनंद लेते हुए भी देखा था।

सैफ की आने वाली फिल्में:
अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अपनी कई परियोजनाओं को लेकर व्यस्त हैं। अभिनेता मौजूदा समय में भूत पुलिस की शूटिंग कर रहे हैं और साथ ही फिल्म बंटी और बबली का भी हिस्सा होंगे, जिसकी शूटिंग पूरी हो चुकी है। सैफ प्रभास की फिल्म आदिपुरुष में भी खलनायक की भूमिका में दिखेंगे, जिसके 2022 में रिलीज होने की उम्मीद है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर