Ranu Mondal TikTok Video: टिकटॉक पर छाया रानू मंडल का डुप्लीकेट, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड
Updated Nov 28, 2019 | 23:06 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

TikTok Video: इंटरनेट सेंसेशन रानू मंडल अब मशहूर हस्ती बन चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने एक इवेंट के लिए रैंप वॉक किया था। सामने आए वीडियो और तस्वीर में उनका मेकओवर काफी वायरल हुआ था।

Ranu Mondal के डुप्लीकेट का टिक टॉक वीडियो
Ranu Mondal के डुप्लीकेट का टिक टॉक वीडियो 
मुख्य बातें
  • रानू मंडल का डुप्लीकेट स्वप्नो आकाश का टिक टॉक वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।
  • वीडियो में स्वप्नो आकाश बिल्कुल रानू मंडल की तरह नजर आ रहे हैं।

टिक टॉक एप पर कई बॉलीवुड स्टार्स के डुप्लीकेट देखने को मिल जाएंगे। जो अपनी एक्टिंग अंदाज के लिए मशहूर हैं। इन टिक टॉक स्टार्स के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो में वो अपने फेवरेट एक्टर की एक्टिंग करते नजर आते है। अब इसी बीच रानू मंडल का भी डुप्लीकेट टिक टॉक छाया हुआ है। इन वीडियो में वो ना सिर्फ रानू मंडल की तरह गाते नजर आ रहे हैं बल्कि बात भी करते दिखाई दे रहे हैं।

टिकटॉक यूजर स्वप्नो आकाश ने अपने अकाउंट पर कई वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वो रानू मंडल के लुक में एक्टिंग करते दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि इन वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो में स्वप्नो उस वीडियो की लिप सिंक कर रहे हैं, जिसमें रानू मंडल ने कहा था, 'भगवान बहुत प्यार करता है मुझे...' टिकटॉक पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

इसके अलावा स्वप्नो रानू मंडल के गाने को भी गाते दिखाई दे रहे है। इन वीडियो को 5.6k लोगों ने लाइक किया है। इसके अलावा इस वीडियो पर लोग लगातार कमेंट भी कर रहे हैं।

स्वप्नो ने वीडियो में रानू मंडल के हर एक अंदाज को बाखूबी उतारा है। वहीं स्वप्नो टिक टॉक पर काफी फेमस है, उन्हें 12.1k लोग फॉलो करते हैं। उनके ज्यादातर वीडियो को फैंस काफी पसंद करते हैं। स्वप्नो के टिक टॉक अकाउंट पर ना सिर्फ सीरियस के बल्कि कॉमेडी वीडियो भी खूब बनाते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर